FIFA WC 2026, Cristiano Ronaldo Record: पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रच दिया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में रोनाल्डो ने छठे मिनट में ही एक शानदार गोल दागकर पुर्तगाल को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. इस गोल के साथ उन्होंने न सिर्फ अपनी टीम को बढ़त दिलाई, बल्कि फुटबॉल इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. रोनाल्डो ने वो कारनामा कर दिखाया है जो फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था.
रोनाल्डो ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने छठे मिनट में एतिहासिक गोल दागकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. यह रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप में नौवां गोल था. इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप इतिहास में 6 अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. रोनाल्डो ने 2006 से लेकर 2026 तक लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल दागकर यह अनोखी उपलब्धि हासिल की है.
पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने रोनाल्डो
उज्बेकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में रोनाल्डो ने 39वें मिनट में दूसरा गोल दागा और इसी के साथ वह फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोनाल्डो के नाम अब विश्व कप में 10 गोल हो चुके हैं, जिससे उन्होंने महान फुटबॉलर युसेबियो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. युसेबियो ने 1966 के वर्ल्ड कप में 9 गोल किए थे और लंबे समय तक वह पुर्तगाल के लिए विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे. लेकिन अब रोनाल्डो ने 10 गोल दागकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली.
आलोचकों को दिया करारा जवाब
गौरतलब है कि पुर्तगाल को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ से खेलना पड़ा था, जिसके बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ कप्तान रोनाल्डो भी आलोचकों के निशाने पर आ गए थे. हालांकि, अब दूसरे मैच में रोनाल्डो ने दो गोल करके आलोचकों को करारा जवाब दिया है. रोनाल्डो के दो गोलों के अलावा, नूनो मेंडेस ने भी एक शानदार गोल किया, जिसकी बदौलत पुर्तगाल ने पहले हाफ की समाप्ति तक 3-0 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है.
ये भी पढ़ें- IPL 2027: अजिंक्य रहाणे की जगह ये खिलाड़ी बनेगा KKR का नया कप्तान? नाम जानकर उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines