हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान, 23 साल के लंबे इंटरनेशनल करियर को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान (PIC Credit - ANI)

Cristiano Ronaldo Retirement: फुटबॉल जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है. पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 41 साल की उम्र में रोनाल्डो ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने 23 साल के लंंबे और शानदार इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है. वह मेंस अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में विदाई ले रहे हैं. उन्होंने पुर्तगाल की ओर से 234 मुकाबले खेलते हुए कुल 146 गोल दागे.

रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2016 में पुर्तगाल को यूरोपियन चैंपियन बनाने की रही. इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 2018-19 और 2024-25 UEFA नेशंस लीग का खिताब भी दिलाया. उनके संन्यास के साथ ही पुर्तगाल फुटबॉल के एक ऐतिहासिक दौर का अंत हो गया है.

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola