FIR Registered against Mohammed Shami brother Kaif: टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में FIR दर्ज की गई है. महिला ने आरोप लगाया है कि कैफ ने 6 साल तक शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया. इसके साथ ही पीड़िता ने दबाव बनाकर उसकी नौकरी भी छुड़वाने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद लखनऊ के आखियाना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं, पीड़िता ने शिकायत के बाद कैफ के भाई हसीब पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है.
2020 में हुई दोनों की मुलाकात
लखनऊ के आखियाना थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, साल 2020 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए महिला की मुलाकात मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ से हुई थी. उस समय महिला गाजियाबाद की एक पॉश सोसायटी में रहती थी. महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि कैफ ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था. पीड़िता एक तलाकशुदा है और उसका एक बेटा भी है.
पीड़िता के मुताबिक, कैफ ने ये सारी बात जानने के बाद भी उससे शादी करने के लिए तैयार था और उसके बेटे से कोई आपत्ति नहीं थी. शादी का झांसा देकर वह करीब 2 महीने तक यौन शोषण करता रहा और शादी की बात पर टाल-मटोल करता रहा.
2023 में कोलकाता के एक होटल में किया दुष्कर्म
FIR के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 9 दिसंबर 2023 को कोलकाता के एक होटल में कैफ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद भी अलग-अलग शहरों और स्थानों पर उसका यौन शोषण किया. पीड़िता के मुताबिक, दिसंबर 2025 में IPL ऑक्शन के बाद कैफ ने उससे शादी करने की बात की थी, लेकिन फिर शादी का बात को टालता रहा.
इसके अलावा, महिला ने कैफ पर उसकी नौकरी छुड़वाने का भी आरोप लगाया. पीड़िता ने बताया कि वह साल 2023 से 2026 तक नई दिल्ली की एक एयरलाइंस कंपनी में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी. लेकिन कैफ को उसकी जॉब पसंद नहीं थी और उसने दबाव बनाकर नौकरी छुड़वा दी.
ये भी पढ़ें- VIDEO: सरेआम ‘बेइज्जती’ के बाद भी पाकिस्तान के फैंस ने की मोहसिन नकवी की तारीफ, सुनकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
कैफ के भाई पर धमकी देने का आरोप
महिला ने अपनी शिकायत में मोहम्मद कैफ के भाई हसीब पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो कैफ ने अपने भाई हसीब से फोन कराकर अमरोहा स्थित अपने घर अमरोहा बुलवाया. वहां उसकी मुलाकात कैफ की मां और उसके भाई हसीब से हुई. इस दौरान हसीब ने उसे धमकाया, जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहम्मद कैफ के खिलाफ दुष्कर्म और हसीब पर धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज की है. बता दें कि, मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ भी एक क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं.
ये भी पढ़ें- ICC ने सुनाई पाकिस्तान को कड़ी सजा, लगाया 50% मैच फीस का जुर्माना, WTC पॉइंट्स टेबल में भी हुआ तगड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
28 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
49 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines