VIDEO: सरेआम ‘बेइज्जती’ के बाद भी पाकिस्तान के फैंस ने की मोहसिन नकवी की तारीफ, सुनकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
Mohsin Naqvi: भारत ने महिला टी20 एशिया कप 2026 का खिताब जीता, लेकिन मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. जिसके बाद नकवी बेइज्जत होकर वहां से चले गए. वहीं, इतनी जिल्लत झेलने के बाद भी कुछ पाकिस्तानी फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए.
भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार (PIC Credit -X)
---विज्ञापन---
Women’s Asia Cup 2026, Mohsin Naqvi: दुबई में रविवार, 13 सितंबर को फिर से वही कहानी दोहराई गई, जो 2025 मेंस एशिया कप में देखने को मिली थी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम किया, लेकिन टीम को ट्रॉफी नहीं मिली. इसी तरह भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने जब 2025 एशिया कप का खिताब जीता था, तब भी भारत को ट्रॉफी नहीं मिली थी. इसकी वजह एक सिर्फ एक शख्स पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी है, जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं.
नकवी PCB और ACC के अध्यक्ष के साथ-साथ पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं. नकवी एक बार फिर अपनी जिद पर अड़े रहे कि ट्रॉफी वही देंगे, लेकिन भारतीय टीम ने उनके हाथों से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. जिसके बाद नकवी बेइज्जत होकर वहां से चले गए. लेकिन इतनी जिल्लत झेलने के बाद भी कुछ पाकिस्तानी फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए.
---विज्ञापन---
पाकिस्तानी फैंस ने बेइज्जती के बाद भी की मोहसिन नकवी की तारीफ
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 13 सितंबर को टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब अपने नाम किया. खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के गृहमंत्री और ACC प्रमुख मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. नकवी ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर भी पहुंचे, भारतीय टीम वहां नहीं गई. सरेआम बेइज्जत होने के बाद नकवी स्टेडियम से चले गए. इस दौरान स्टेडियम ट्रॉफी चोर-ट्रॉफी चोर के नारे भी लगे.
वहीं, स्टेडियम के बाहर कुछ पाकिस्तानी फैंस नकवी की तारीफ करते दिखाई दिए. एक पाकिस्तानी फैन ने नकवी से कहा, “बहुत बढ़िया काम किया, सर. हम आपसे खुश हैं. वे ट्रॉफी के हकदार नहीं हैं.” मगर असल बात तो यह है कि ट्रॉफी भारत ने जीती है और नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मनाकर उनकी बेइज्जती की. फिर भी पाकिस्तानी फैंस नकवी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि उन्होंने ट्रॉफी चुरा ली है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
---विज्ञापन---
Pakistani fan to Mohsin Naqvi – “Good job, sir. We are happy with you. They don’t deserve the trophy.”
India literally won the trophy, but Pakistani fans are praising Mohsin Naqvi for stealing the trophy.
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने IANS से बात करते हुए कहा, “हमारी मेंस टीम ने एक साल पहले एशिया कप जीता. अप्रैल 2025 के बाद से हमारी स्थिति नहीं बदली है. इसके बाद हमारे देशवासियों की ओर से दबाव था कि हमें पड़ोसी देश से कोई रिश्ता नहीं रखना है और उनके साथ क्रिकेट नहीं खेलना है. हालांकि, हमारी केंद्र सरकार की पॉलिसी है कि हमें टूर्नामेंट्स में सभी टीमों से खेलना है. इसका अर्थ यह नहीं कि हम सभी चीजें फॉलो करेंगे.”
---विज्ञापन---
रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने पहले ही एशियन क्रिकेट काउंसिल को साफ कर दिया था कि अगर हम फाइनल जीतते हैं तो ट्रॉफी मोहसिन नकवी के हाथों से नहीं लेंगे. इसके बावजूद नकवी ट्रॉफी देने के लिए स्टेज पर पहुंच गए और अपनी बेइज्जती खुद करवाई. वहीं, फाइनल जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रॉफी नहीं लेने पर कहा कि, “भारतीय टीम आधिकारिक तौर पर चैंपियन बन गई है और ट्रॉफी हो या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता.”
INDIAN WOMEN TEAM REFUSED TO TAKE ASIA CUP TROPHY FROM PAKISTAN'S MOHSIN NAQVI 🚨
Look at Smriti Mandhana going back to dugout refusing to take Asia Cup trophy 🔥🗿
हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/VIDEO: सरेआम 'बेइज्जती' के बाद भी पाकिस्तान के फैंस ने की मोहसिन नकवी की तारीफ, सुनकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.