World Cup 2023: अफगानिस्तान ने विश्व कप मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम विश्व चैंपियन इंग्लैंड को इस कदर एकतरफा मात दे पाएगी, लेकिन अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर सभी को चौंका दिया है। क्या आपको बता है कि भारत भी वनडे विश्व कप में दो बार बड़ा उलटफेर का शिकार हो गया है। चलिए आपको दोनों उलटफेर के बारे में बताते हैं।
जिम्बाब्वे ने 1999 में किया था उलटफेर
भारत वनडे विश्व कप में दो बार उलटफेर का शिकार हुआ है। भारत पहली बार साल 1999 में उलटफेर का शिकार हुआ था। इस दौरान जिम्बाब्वे ने टीम इंडिया के साथ खेल कर दिया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि उस समय जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम भारत को हरा पाएगी, लेकिन जिम्बाब्वे ने ये कर दिखाया। जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण मुकाबले में भारत को 3 रन से हराकर सभी को चौंका दिया था। यह मैच विश्व कप का बड़ा उलटफेर माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- ENG vs AFG मैच के दौरान बदतमीजी पर उतरे सैम करन, कैमरामैन को दिया धक्का, Watch Video
बांग्लादेश भी कर चुका है भारत के साथ उलटफेर
जिम्बाब्वे के अलावा बांग्लादेश भी भारत के साथ उलटफेर कर चुका है। बांग्लादेश ने ये काम 2007 के विश्व कप मैच में किया था। बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे विश्व कप मैच में भारत को कड़ी शिकस्त दे दी थी। इस दौरान बांग्लादेश ने भारत को 5 विकेट से हराया था। यह मुकाबला भी विश्व कप के बड़े उलटफेर में गिना जाता है। इस हार के बाद भारत को विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर होना पड़ा था। भारत को आज भी इस मैच के हारने का मलाल होता है, क्यों कि इस सीजन भारत शानदार प्रदर्शन से गुजर रहा था, लेकिन बांग्लादेश से हार के बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से ही बाहर हो गया।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
12 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines