नई दिल्ली: जिम्बाब्वे-नीदरलैंड के बीच हरारे में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नीदरलैंड के बल्लेबाज तेजा निदामनुरु ने अपनी हाहाकारी पारी से दंग कर दिया। सातवें नंबर पर उतरे तेजा ने जिम्बाब्वे के 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच विनिंग ईनिंग खेली। वह ऐसे समय बल्लेबाजी करने उतरे जब टीम के 5 विकेट महज 64 रन पर गिर गए थे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद वे अंत तक क्रीज पर डटे रहे और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे। तेजा ने 96 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक नाबाद 110 रन ठोके।
पॉल मीकेरेन ने भी की शानदार बल्लेबाजी
उनके साथ नौवें नंबर पर शरीज अहमद ने 30 और दसवें नंबर के बल्लेबाज पॉल मीकेरेन ने 9 गेंदों में 21 रन ठोक एक गेंद शेष रहते अपनी टीम को 3 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इससे पहले जिम्बाब्वे ने भी मैच में शानदार वापसी की थी। जिम्बाब्वे के एक समय पर महज 98 रन पर 7 विकेट गिर गए थे, लेकिन इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए 249 रन ठोक डाले।
और पढ़िए –ZIM vs NED: जिम्बाब्वे से सीखो टीम इंडिया…98 पर गिर गए थे 7 विकेट, फिर ठोक डाले इतने रन
https://twitter.com/ICC/status/1638190716932300801?cxt=HHwWgoC90eHxgrwtAAAA
जानिए कौन हैं तेजा निदामनुरु
तेजा निदामनुरु का पूरा नाम अनिल तेजा निदामनुरु है। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और राइट आर्म ऑ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। तेजा निदामनुरु जन्मे तो भारत में, लेकिन वह न्यूजीलैंड जाकर बस गए। वहां उन्होंने ऑकलैंड के लिए 2017-18 में सुपर स्मैश टूर्नामेंट में टी20 क्रिकेट खेला। उन्होंने अपना लिस्ट A डेब्यू 2018-19 फोर्ड ट्रॉफी में ऑकलैंड के लिए किया।
और पढ़िए –BAN vs IRE: अंतिम वनडे से बाहर हुए अफिफ हुसैन-शोरफुल इस्लाम
https://twitter.com/ICC/status/1638186396086071298?cxt=HHwWhMCz6aD2gLwtAAAA
42 गेंदों में ठोक डाले थे 104 रन
इसके बाद निदामनुरु 2019 में नीदरलैंड चले गए। उन्होंने यूट्रेक्ट स्थित कम्पोंग क्रिकेट क्लब में खिलाड़ी और कोच के रूप में पद संभालने के बाद उन्होंने पंजाब रॉटरडैम में स्विच किया। 2021 डच टी-20 कप में वीओसी रॉटरडैम के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 104 रन ठोक साबित कर दिया कि वह इंटरनेशनल लेवल पर कुछ बड़ा कर सकते हैं। आखिरकार मई 2022 में उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए नीदरलैंड की वनडे अंतर्राष्ट्रीय (ODI) टीम में शामिल कर लिया गया। उन्होंने 31 मई 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ नीदरलैंड के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 251 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
25 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines