नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के बल्लेबाज सिकंदर रजा ने मंगलवार को बल्ले से वो तबाही मचाई कि देखने वाले दंग रह गए। वर्ल्ड कप क्वालिफायर के तहत नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रजा ने पहले तो गेंद से कहर बरपाते हुए 4 विकेट चटकाए फिर बल्ले से धमाका कर जिम्बाब्वे के वनडे इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जमा दी। रजा ने महज 54 गेंदों में शतक ठोका। इस शतक के साथ वे जिम्बाब्वे के लिए सबसे तेज शतक ठोकने वाले शीर्ष खिलाड़ी बन गए।
और पढ़िए – एशेज में बढ़ी ‘गर्मी’, ओली रॉबिन्सन से भिड़ गए उस्मान ख्वाजा
55 गेंद शेष रहते टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
316 रनों के लक्ष्य का पीछा करने पांचवें नंबर पर उतरे रजा ने 54 गेंदों में 6 चौके-8 छक्के ठोक 188.89 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 102 रन जड़े। उन्होंने इस धमाकेदार बल्लेबाजी के बूते अपनी टीम को 55 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी। खास बात यह है कि उन्होंने महज दो दिनों के अंदर ही सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
और पढ़िए – पांच दिनों तक खेले ख्वाजा, अपने नाम किया अनोखा रिकॉर्ड
सीन विलियम्स ने दो दिन पहले ही जड़ा था सबसे तेज शतक
दरअसल, दो दिन पहले नेपाल के खिलाफ जिम्बाब्वे के अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स ने 70 गेंदों में शतक लगाया था। इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्रैंडन टेलर के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2015 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ 79 गेंद में शतक बनाया था। रजा ने मंगलवार को दोनों का रिकॉर्ड तोड़ डाला। रजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। वह जिम्बाब्वे के लिए सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। रजा ने अपनी गेंदबाजी में ओपनर विक्रमजीत सिंह को 88, मैक्स ओ डॉड को 59, वेस्ले बारेसी को 4 और बास दे लीड को 4 रन पर पवेलियन भेजा। खास बात यह है कि इनमें से उन्होंने तीन बल्लेबाजों को बोल्ड मारा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
3 mins agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
41 mins agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 hr agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
1 hr agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
2 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
2 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
2 hrs agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines