ZIM vs IND: टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के बीच में ही बीसीसीआई की तरफ से एक और दौरे के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. जिम्बाब्वे के दौरे पर होने वाली 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा हो चुकी है. इस दौरे के लिए टीम में 4 युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जो कि पहली बार टीम इंडिया में शामिल हुए हैं. बीते कुछ समय में इन खिलाड़ियों ने जबरदस्त फॉर्म दिखाते हुए टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की है. आइए आपको भी इन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.
प्रभसिमरन सिंह को मिला मौका
आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन और इंडिया ए के लिए धमाल मचाने के बाद प्रभसिमरन सिंह आखिरकार टीम के लिए सिलेक्ट कर लिया गया है. जिम्बाब्वे के दौरे पर उनको टी20 स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया है. आईपीएल के पिछले 2 सीजन से वो लगातार 500 से ज्यादा रन बनाते आ रहे हैं, साथ ही उनका स्ट्राइक रेट भी जबरदस्त रहा है.
यश ठाकुर को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम
तेज गेंदबाज यश ठाकुर को भी इस दौरे के लिए टीम इंडिया में मौका दिया गया है. आईपीएल के इस सीजन में वो पंजाब किंग्स का हिस्सा थे लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल पाए. इंडिया ए के लिए ट्राई सीरीज में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. ट्राई सीरीज के 3 मैचों में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिला जिसमें उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए. उनके टी20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो वो 74 मैचों में 110 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
टेस्ट और वनडे के बाद टी20 में हर्ष दुबे
स्टार ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टेस्ट और वनडे टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिल चुका है. जिम्बाब्वे के खिलाफ अब टी20 सीरीज में उनको शामिल किया गया है. निचले क्रम में बल्लेबाजी और बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी उनको बेहद ही खास बनाती है. अफगानिस्तान के खिलाफ मिले मौके में खुद को साबित कर चुके हैं.
रफ्तार का सौदागर मचाएगा धमाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अशोक शर्मा को भी स्क्वाड में जगह मिली है. उन्होंने आईपीएल में अपनी रफ्तार भरी गेंदों से हर किसी को प्रभावित करने का काम किया है. गुजरात के लिए खेले 6 मैचों में उन्होंने 6 विकेट चटकाए थे. राजस्थान से आने वाले अशोक लगातार 150 से ज्याद की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं. हाल ही में उनको श्रीलंका के दौरे पर इंडिया ए के साथ भी मौका मिला था.
ये भी पढ़िए- Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में होंगे बड़े बदलाव! BCCI जल्द ले सकती है अहम फैसला
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
24 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines