Zim Afro T10 2023: जिम्बाब्वे में खेली जा रही टी10 लीग ‘ज़िम एफ्रो टी10 2023’ में दुनियाभर के खिलाड़ी कमाल दिखा रहे हैं। 25 जुलाई को इस लीग के तहत खेले गए 15वें मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर नूर अहमद ने एक कमाल की गेंद डाली और सिकंदर रजा को क्लीन बोल्ड कर दिया। नूर अहमद ने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।
नूर अहमद ने किया सिकंदर रजा का शिकार
नूर अहमद अपनी टीम के लिए छठवां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर सामने सिकंदर रजा थे। उन्होंने रिवर्स स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और गेंद लेग स्टंप पर पड़कर बल्लेबाज के पीछे से स्टंप में घुस गई। ये देखकर रजा हैरान रह गए और आउट होने के बाद दुखी नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
यह भी पढ़ें: AAP के सांसद पर कौए का ‘हमला’: भाजपा बोली- झूठ बोले कौवा काटे; राघव चड्ढा का पलटवार- हंस चुगेगा दाना…
नूर अहमद जॉबर्ग बफेलो के लिए खेल रहे
‘ज़िम एफ्रो टी10 2023’ में नूर अहमद जॉबर्ग बफेलो की टीम से खेल रहे हैं। उनकी टीम का मुकाबला सिकंदर रजा की कप्तानी वाली बुलावायो ब्रेविस के साथ हुआ। इस मुकाबले में नूर अहमद की टीम ने 14 रनों से शानदार जीत दर्ज की।
मैच का हाल
दरअसल, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉबर्ग बफेलो ने 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 97 रन बनाए थे। इसके जवाब में बुलावायो ब्रेविस 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी और 14 रनों से मुकाबला हार गई। इस मैच में जीत के हीरो ब्लेसिंग मुज़ारबानी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 शिकार किए।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
20 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines