AAP के सांसद पर कौए का 'हमला': भाजपा बोली- झूठ बोले कौवा काटे; राघव चड्ढा का पलटवार- हंस चुगेगा दाना...

raghav chadha, aap, aam aadmi party, bjp on raghav chadha, raghav chadha crow attack, parliament news, monsoon session

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा पर बुधवार को एक कौवे ने हमला कर दिया। घटना की तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा ने आप सांसद पर तंज कसा है। भाजपा ने ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट कर लिखा- झूठ बोले कौवा काटे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में AAP राघव चड्ढा संसद के बाहर नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि राघव मानसून सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे थे। इस दौरान वे फोन पर बात कर रहे थे, तभी एक कौवा ने उनके सिर पर अपनी चोंच से हमला कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा ने भी ट्वीट की फोटो

दिल्ली भाजपा ने भी राघव चड्ढा की फोटो ट्वीट की जिसमें कौवा आप सांसद पर हमला करता दिख रहा है। दिल्ली भाजपा ने ‘झूठ बोले कौवा काटे’ (किसी को झूठ नहीं बोलना चाहिए अन्यथा कौवा आपको चोंच मारेगा) लिखते हुए राघव चड्ढा पर तंज कसा।

दिल्ली बीजेपी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि आज तक, हमने इसे केवल सुना है। आज, हमने कौवे को झूठे को काटते हुए देखा है।”

विज्ञापन

भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने भी कसा तंज

बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी ‘राघव चड्ढा के सामने से गुजरते कौए’ की फोटो ट्वीट की और उन पर तंज कसा।

बग्गा ने कहा, “माननीय सांसद राघव चड्ढा जी पर एक कौवे द्वारा हमले की खबर से मेरा दिल बहुत व्यथित है। आशा है कि आप स्वस्थ होंगे।”

विज्ञापन

आप सांसद राघव चड्ढा ने भी किया पलटवार

भाजपा के तंज पर आप सांसद राघव चड्ढा ने भी पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा’ आज तक सिर्फ़ सुना था, आज देख भी लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ