Zaheer Khan: भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. टीम इंडिया ने प्रैक्टिस मैच में भी जीत हासिल की. WTC को देखते हुए भारत के लिए ये सीरीज अहम है. श्रीलंका में हमेशा स्पिनर्स का बोलबाला रहा है. मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के कारण बाहर हो गई हैं. इस वजह अब तेज गेंदबाजी विकल्प को लेकर बहस छिड़ी है. सवाल ये है कि मोहम्मद सिराज का साथ देगा. भारत के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान ने इसका जवाब दिया. उन्होंने एक तेज गेंदबाज को होनहार कहा है.
जहीर खान ने की गुरनूर बरार की तारीफ
जहीर खान टीम इंडिया के गेंदबाजों के भविष्य पर चर्चा की. उन्होंने पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतर विकल्प बताया. बरार श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं. जहीर ने हाल ही में खेल जर्नलिस्ट विमल कुमार से बात की. वहां पर उन्होंने बताया कि वो गुरनूर को भविष्य का सबसे सफल गेंदबाज मानते हैं. जहीर ने कहा कि वो बहुत ही होनहार खिलाड़ी हैं. जहीर ने बता दिया है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सिराज का साथ दूसरी तरफ से बरार दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 7 मैच में 15 विकेट…युजवेंद्र चहल ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए ठोका दावा, क्या सेलेक्टर्स देंगे मौका?
क्या गुरनूर हैं अगले स्टार गेंदबाज?
जहीर खान ने कहा, “गुरनूर बरार में तेज रफ्तार के साथ गेंदबाजी करने की पूरी क्षमता है. मुझे उनके अंदर लंबा करियर बनाने की पूरी संभावना दिखती है. बरार को जिस तरह कम समय में आगे बढ़ने के मौके मिले हैं वो बहुत ही अच्छी बात है. मैं उनके साथ टाइम बिताया है. तब मुझे उनके टैलेंट के बारे में पता चला. उनके पास अगला स्टार तेज गेंदबाज बनने की क्षमता है. अब ये देखना अहम होगा कि वो आगे अपने करियर को किस तरह का आकार देंगे.”
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर वापसी करने वाले सरफराज खान ने कब खेला था आखिरी टेस्ट? दोनों पारियों में रहे थे फेल
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
56 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines