7 मैच में 15 विकेट…युजवेंद्र चहल ने वनडे वर्ल्ड कप के लिए ठोका दावा, क्या सेलेक्टर्स देंगे मौका?

इंग्लैंड में चल रहे एक घरेलू टूर्नामेंट में युजवेंद्र चहल ने अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीमों का बुरा हाल कर दिया है. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींच लिया है. अब उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावना बन सकती है.

CRICKET

क्या होगी चहल की वापसी? (Photo: ANI)

Yuzvendra Chahal: अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है. इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सेलेक्टर्स के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. कुछ खिलाड़ियों को लेकर संशय बरकरार है. रोहित शर्मा को लेकर लगातार बयान सामने आ रहे हैं. खैर अब टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अपनी दावेदारी ठोक दी है. उन्होंने सात मैचों में 15 विकेट लेकर गजब का प्रदर्शन किया है. अब जरूर उनके नाम पर भी विचार किया जाएगा. चहल कई सालों से टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखे हैं.

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल की गजब की गेंदबाजी

इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट वन डे कप टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी गेंदबाजी से गदर मचा रहे हैं. 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में चहल ने लगातार अपनी लय बरकरार रखी है. विपक्षी टीमों के बल्लेबाजों को उन्होंने खूब परेशान किया है. नॉर्थ हैम्पटनशायर के लिए खेलते हुए चहल अभी तक 7 मैचों में 21.00 के शानदार औसत से कुल 15 विकेट ले चुके हैं. अब वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे पर वापसी करने वाले सरफराज खान ने कब खेला था आखिरी टेस्ट? दोनों पारियों में रहे थे फेल

समरसेट के खिलाफ मचाया गदर

युजवेंद्र चहल ने समरसेट के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. उन्होंने 10 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट उखाड़े. उनके सामने बल्लेबाज बिल्कुल भी टिक नहीं पाए. चहल की इस शानदार गेंदबाजी के दम पर नॉर्थ हैम्पटनशायर ने समरसेट को 185 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद 7 विकेट से आसानी से मैच अपने नाम कर लिया. चहल ने समरसेट के आर्ची वोन, जैक लीच, और जेक बॉल को अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन की हार दिखाई.

विज्ञापन

क्या टीम इंडिया में होगी वापसी?

युजवेंद्र चहल अगर विदेशी पिचों पर आगे भी ऐसी ही गेंदबाजी करते रहे तो उन्हें टीम इंडिया में लाने की मांग उठ जाएगी. उन्होंने आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है. उनके पास अनुभव की बिल्कुल कमी नहीं है. वो टीम इंडिया के लिए 72 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने 121 विकेट अपने नाम किए हैं. चहल ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ