हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विवादों के बीच जहीर खान ने इस लीग में खरीदी 4 बार की चैंपियन टीम, बने सह-मालिक

Zaheer Khan: लंका प्रीमियर लीग 2026 में जहीर खान एक फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं. यह फ्रेंचाइजी पूर्व मालिक के मैच फिक्सिंग मामले के चलते विवादों में आई थी. हालांकि, अब जहीर ने एंकर स्पोर्ट्स एबी के साथ मिलकर नई शुरुआत करने का मन बना लिया है.

विज्ञापन
जहीर खान बने एक टीम के सह-मालिक (Image: ANI)

Zaheer Khan: लंका प्रीमियर लीग 2026 काफी विवादों में रहा है. जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी के पूर्व मालिक को मैच फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिस वजह से टीम का नाम काफी खराब हुआ. अब इस टीम के ओनरशिप ग्रुप में बड़ा बदलाव हुआ है. LPL 2026 के बीच ही पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और स्वीडन की एंकर स्पोर्ट्स एबी ने मिलकर जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी को खरीद लिया है. इसी के साथ जहीर अब टीम के सह-मालिक बन गए हैं.

जहीर खान बने LPL फ्रेंचाइजी के सह-मालिक

जहीर खान और एंकर स्पोर्ट्स एबी ने लंका प्रीमियर लीग की जाफना किंग्स टीम खरीदने के बाद बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने टीम का नाम बदलकर एंकर जाफना किंग्स कर दिया है. जहीर खान एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दौतम के साथ मिलकर टीम की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे. बता दें कि जाफना किंग्स LPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक है. जाफना फ्रेंचाइजी ने अब तक 4 बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, दिग्गज खिलाड़ियों पर 2 साल का बैन पक्का! इस लीग में खेलने की मिलेगी सजा?

विज्ञापन

जहीर खान ने जारी किया बड़ा बयान

जहीर खान ने जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी का सह-मालिक बनने पर स्टेटमेंट जारी किया. उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा से ही श्रीलंकाई क्रिकेटर्स की गेंदबाजी की प्रशंसा की है. श्रीलंका में मैंने कई मैच खेले हैं और कई बार श्रीलंका दौरे पर आया हूं. इस देश से मेरी खास यादें जुड़ी हैं. अब श्रीलंकाई क्रिकेट में एक टीम के मालिक के रूप में जुड़ना मेरे लिए रोमांचक है. मैं एंकर जाफना किंग्स की इस नई शुरुआत को लेकर बहुत उत्साहित हूं.’

विवादों में रही जाफना किंग्स टीम

जुलाई 2026 में जाफना किंग्स विवादों में रही. टीम के पूर्व सह-मालिक और पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर मनजोत कालरा को कोलंबो में मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों को रिश्वत देने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया. इस फ्रेंचाइजी के ओनरशिप ग्रुप की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई और वह खिलाड़ियों को पैसे नहीं दे पा रहे थे. श्रीलंका क्रिकेट और LPL के अधिकारियों ने फ्रेंचाइजी का एग्रीमेंट रद्द कर दिया. SLC ने इस सीजन के लिए जाफना किंग्स की कमान संभाली. खैर, अब इस टीम को नए मालिक मिल गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- BCCI ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया से दो कोचों की विदाई पर दिया बड़ा बयान, कहा- पर्दे के पीछे आप…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola