Yuzvendra Chahal: इंग्लैंड में चल रहे काउंटी क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों ने बवाल मचाया हुआ है. खासतौर पर भारतीय स्पिनर्स के सामने तो कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पा रहा है. कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और मानस सुथार ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीता है. कुलदीप यादव के बाद चहल ने भी अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं. चहल ने नॉर्थैम्पटनशायर से खेलते हुए अपनी गेंदबाजी से कहर ढाया है.
कुलदीप यादव का कहर
आपको याद होगा एक वक्त टीम इंडिया में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का जलवा दिखता था. दोनों ने साथ मिलकर कई मैच भारत को जिताए. दोनों को कुलचा नाम से पुकारा जाता था. अब इन दोनों ने काउंटी क्रिकेट में धमाल मचाना शुरू कर दिया है. कुलदीप ने यॉर्कशायर की तरफ से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ 10 विकेट लेकर सनसनी फैला दी. पहली पारी में उन्होंने 70 रन देकर 4 विकेट और दूसरी पारी में 50 रन देकर 6 विकेट चटकाए. उनके सामने बल्लेबाज बेबस नज़र आए. अब वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ चहल ने एक पारी में चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई है.
ये भी पढ़ें: बुमराह से लेकर अर्शदीप तक…अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
चहल की शानदार गेंदबाजी
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया गया था. उन्होंने 10 विकेट लेकर गौतम गंभीर को जवाब दिया है. चहल को तो टेस्ट खेलने का मौका ही नहीं मिला है. उन्होंने 2023 में टीम इंडिया के लिए अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था. वॉर्सेस्टरशायर की टीम इस बार दूसरी पारी में खास रन नहीं बना पाई. पूरी टीम 182 रनों पर सिमट गई. इसका श्रेय चहल को जाता है. उन्होंने 18.5 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी. इसके बावजूद चहल ने अपनी स्पिन से कमाल किया. 94 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चहल की टीम नॉर्थैम्पटनशायर ने चार विकेट खोकर मैच जीत लिया.
चहल का इंटरनेशनल करियर
चहल ने टी20 और वनडे इंटरनेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने 72 वनडे में 121 अपने नाम किए हैं. टी20 इंटरनेशनल में चहल ने 80 मैच खेले हैं. उनके नाम 96 विकेट हैं. IPL में हर साल उनका जलवा रहता है. अभी तक वो 188 मैचों में 233 विकेट ले चुके हैं. चहल काउंटी में ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो फिर उनकी टीम इंडिया में वापसी की संभावनाएं कुछ हद तक बढ़ जाएंगी. देखना होगा कि वो आगे अपनी गेंदबाजी से क्या कमाल करते हैं.
ये भी पढ़ें: PAK vs SL Women’s Asia Cup Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल मुकाबला?
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
13 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
41 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines