बुमराह से लेकर अर्शदीप तक...अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 मैचों में हमेशा गेंदबाजों का बोलबाला दखने को मिला है. टीम इंडिया के कुछ बॉलर्स का अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड काफी अच्छा है. आइए आपको बताते हैं कि किन भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा चटकाए हैं.

IND vs AFG
1 / 6
अफगान के खिलाफ इन गेंदबाजों का है जलवा (Image: Instagram/jaspritb1)

IND vs AFG: क्रिकेट फैंस का ध्यान अब भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाल तीन टी20 मैचों की सीरीज के ऊपर है. दोनों टीमों का चयन कर दिया गया है. एशियन गेम्स को देखते हुए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 13 सितंबर, दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. खैर इससे पहले हम आपको उन पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं .

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह का कमाल

अर्शदीप सिंह का कमाल2 / 6

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में टॉप पर हैं. वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में काफी सफलता मिली है. अभी तक वो कुल 8 विकेट चटका चुके हैं. उनका इकॉनमी 7.05 का रहा है. अर्शदीप ने अफगान टीम के खिलाफ पांच मुकाबले खेले हैं. वो इस बार भी टीम का हिस्सा हैं. अफगानिस्तान की टीम को उनसे सतर्क रहना पड़ेगा. अर्शदीप पावरप्ले में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं. (Image: Instagram/_arshdeep.singh__)

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन

दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन3 / 6

अश्विन का भी इस लिस्ट में नाम है. वो दूसरे नंबर पर हैं. अश्विन अब रिटायर हो चुके हैं लेकिन उन्होंने स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी बढ़िया रहा है. 5.08 की औसत से उन्होंने पांच विकेट अपने नाम किए हैं. अश्विन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया है. हर मुकाबले में उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की है. (Image: Instagram/rashwin99)

भुवनेश्वर कुमार का जलवा

भुवनेश्वर कुमार का जलवा4 / 6

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. लगातार दो आईपीएल सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी से उन्होंने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है. अफगानिस्तान के खिलाफ इस बार भी उन्हें टीम में नहीं चुना गया है. भुवनेश्वर का अफगान टीम के खिलाफ बेहतरीन है. उन्होंने एक मुकाबला खेला और एक की इकॉनमी के साथ पांच विकेट झटके हैं. उन्होंने अपने स्पेल में सिर्फ चार रन दिए. (Image: Instagram/imbhuvi)

विज्ञापन

अक्षर पटेल ने दिखाया दम

अक्षर पटेल ने दिखाया दम5 / 6

अक्षर पटेल ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से हमेशा सभी का दिल जीता है. इस बार भी उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में चुना गया है. उन्होंने अभी तक अफगान के खिलाफ चार टी20 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 5.26 की इकॉनमी 5 विकेट अपने नाम किए हैं. पटेल इस बार भी अपनी घातक गेंदबाजी से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को धराशाई कर सकते हैं. (Image: Instagram/akshar.patel)

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह6 / 6

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. उन्होंने हमेशा भारत को बड़े मैचों में अपनी तेज गेंदबाजी से जीत दिलाई है. अफगानिस्तान के खिलाफ दो टी20 मैचों में उन्होंने चार विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी 4.00 का रहा है. 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अफगानिस्तान के 3 बल्लेबाजों को आउट किया था. इस बार भी उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. (Image: Instagram/jaspritb1)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन