Yuzvendra Chahal Team India Playing 11: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है. टीम इंडिया टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में इसी दिन अमेरिका से भिड़ेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
पिछले एक साल में टीम इंडिया ने कमाल की क्रिकेट खेली है. हर बड़ी टीम भारत के आगे पानी मांगती हुई नजर आई है. इस बीच, युवजेंद्र चहल ने पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. चहल ने हर किसी को चौंकाते हुए ईशान किशन को बाहर कर दिया है.
---विज्ञापन---
चहल ने चुनी भारत की प्लेइंग 11
युजवेंद्र चहल ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए ओपनिंग मैच के लिए भारत के उन 11 प्लेयर्स के नाम बताए, जिनके साथ कप्तान सूर्या मैदान पर उतर सकते हैं. चहल ने ओपनर के तौर पर अपनी टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना है. वहीं, नंबर तीन पर युजी ने तिलक वर्मा को खिलाया है.
---विज्ञापन---
हैरान करने वाली बात यह है कि चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी है. नंबर चार की जिम्मेदारी चहल ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के कंधों पर सौंपी है.
ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना लगभग असंभव
कुलदीप को किया बाहर
नंबर पांच पर चहल ने हार्दिक पांड्या को खिलाया है. शिवम दुबे नंबर छह पर बल्ले और गेंद दोनों से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. फिनिशर की भूमिका के लिए चहल ने रिंकू सिंह पर दांव खेला है. अक्षर पटेल भी चहल की प्लेइंग 11 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं. तेज गेंदबाज के तौर पर चहल ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को टीम में रखा है. स्पिनर की भूमिका वरुण चक्रवर्ती निभाते हुए नजर आएंगे. चहल ने कुलदीप यादव को अंतिम ग्यारह में नहीं रखा है.