Vijay Hazare Trophy 2023: भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में युजवेंद्र चहल अपने राज्य की टीम हरियाणा की तरफ से खले रहे हैं। वहीं अब हरियाणा ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। हरियाणा के सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद युजवेंद्र चहल टीम से दूर हो गए हैं।
जो सेमीफाइनल से पहले हरियाणा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहां टीम को तीनों फॉर्मेट्स की सीरीज खेलनी है। वहीं वनडे सीरीज के लिए युजवेंद्र चहल को भी टीम में शामिल किया गया है। जिसके लिए अब युजवेंद्र चहल विजय हजारे ट्रॉफी छोड़ साउथ अफ्रीका के लिए निकल गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत की आईपीएल में होगी वापसी, नहीं कर पाएंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी!
सोमवार 11 दिसंबर को विजय हजारे ट्रॉफी में हरियाणा और बंगाल के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को जीतकर हरियाणा ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में चहल ने काफी शानदार गेंदबाजी की। चहल ने मैच में गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। जिसके चलते बंगाल की पूरी टीम 225 रनों पर ही ढेर हो गई थी और हरियाणा ने आसानी से इस मैच को अपने नाम कर लिया है।
लंबे समय के बाद हुई टीम में वापसी
बता दें, स्पिनर युजवेंद्र चहल की टीम इंडिया में काफी लंबे समय के बाद वापसी हुई है। चहल को वनडे विश्व कप 2023 में भी टीम में शामिल नहीं किया गया था, जिसके बाद चयनकर्ताओं पर काफी सवाल भी उठे थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज से चहल को नजरअंदाज किया गया था।
लेकिन अब साउथ अफ्रीका दौरे के लिए युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हुई है। इस दौरे पर चहल टीम इंडिया के लिए वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज में चहल अपने विजय हजारे वाले प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। अगर साउथ अफ्रीका में चहल का जादब चलता है तो चयनकर्ता उनको टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम में शामिल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
13 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines