Yuzvendra Chahal: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. हालांकि उन्होंने केवल लाल गेंद से संन्यास का ऐलान किया है. वह वनडे और टी-20 प्रारूप खेलते रहेंगे. चहल इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी खेल रहे हैं. ऐसे में उन्होंने अचानक बड़ा फैसला कर सभी को चौंका दिया है. चहल भारतीय टीम से इन दिनों दूर चल रहे हैं और उनकी वापसी का रास्ता भी नजर नहीं आ रहा है.
भारत के लिए नहीं खेल पाए टेस्ट क्रिकेट
चहल भारत के लिए वनडे और टी-20 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. हालांकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला. हालांकि अब उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट से ही संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह लगातार इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. उन्होंने अपना आखिरी रेड बॉल क्रिकेट लॉर्ड्स में नॉर्थम्पटनशायर की टीम की ओर से खेला और संन्यास का ऐलान कर दिया.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है. उन्होंने लिखा कि मैंने जब पहली बॉल पकड़ी थी तो वह लाल गेंद ही थी. मैं तब 10 साल का था और मुझे नहीं पता था कि क्रिकेट से मेरा इतना गहरा लगाव हो जाएगा. मेरे लिए रेड बॉल क्रिकेट कभी एक फॉर्मेट नहीं था. इस फॉर्मेट में मैंने काफी सब्र सिखा है. मैंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच लॉर्ड्स में खेल लिया है.
ये कहना मेरे लिए भावुक है, क्योंकि मैंने भारत के लिए टेस्ट कैप पहनने का सपना देखा था. लेकिन ये सपना पूरा नहीं हो सका. हालांकि मैं अपने सफर से संतुष्ट हूं और इस फॉर्मेट में मिले हर मौके के लिए शुक्रगुजार रहूंगा.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
उन्होंने आगे लिखा कि अभी क्रिकेट बाकी है. वह वनडे और टी-20 में मौका पाने के लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे. चहल ने अपनी पोस्ट में हरियाणा क्रिकेट संघ, रणबीर सिंह महिंद्रा सर और श्री अनिरुद्ध सिंह चौधरी सर का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनका रेड बॉल के सफर में साथ दिया था.
करियर पर एक नजर
भारत के लिए चहल ने साल 2016 में ही वनडे और टी-20 डेब्यू किया था. उन्होंने 72 वनडे मैच में 121 विकेट चटकाए थे. वहीं, 80 टी-20 मैच में उन्होंने भारत के लिए 96 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. चहल ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे और टी-20 मैच साल 2023 में खेला. इसके बाद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
संबंधित खबरें
भारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
16 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
56 mins agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
1 hr agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines