Yuvraj Singh Turns 42 Years Old: भारतीय टीम के पूर्व धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह आज (12 दिसंबर) अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टार ऑलराउंडर का जन्म आज ही के दिन 12 दिसंबर साल 1981 में चंडीगढ़ में हुआ था। फैंस युवराज को प्यार से ‘युवी’ उपनाम से भी पुकारते हैं। मैदान में वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। इसके अलावा पार्ट टाइम स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज भी थे।
युवराज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। ब्लू टीम के लिए उन्होंने जबतक तक शिकरत की तबतक अपने उम्दा खेल की वजह से लोगों के दिलों पर छाए रहे। क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कार मिले हैं, जो इस कुछ इस प्रकार हैं-
यह भी पढ़ें- IPL Auction 2024: जिस टीम में जाएंगे ये 10 खिलाड़ी, उसकी खुल जाएगी किस्मत, महज 75 लाख है बेस प्राइस
युवी को मिले हैं खास अवॉर्ड:
– युवराज सिंह क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए देश के राष्ट्रपति के हाथों भारत के दूसरे सर्वोच्च खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। स्टार ऑलराउंडर को यह खास उपलब्धि साल 2012 में मिली थी।
– यही नहीं युवराज सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। साल 2014 में उन्हें इस खास सम्मान से नवाजा गया था।
– साल 2014 में ही युवराज सिंह को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मोस्ट इंस्पायरिंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया था।
युवराज सिंह के स्पेशल रिकॉर्ड:
– आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में छह छक्के जड़े हैं। वर्ल्ड कप में यह खास कारनामा करने वाले युवराज एकलौते बल्लेबाज हैं।
– 2007 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही युवराज ने महज 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। उस दौरान वह यहां सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे।
– वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए घरेलू मैदान पर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। उस दौरान वह ब्लू टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे’।
– टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के साथ-साथ युवराज सिंह दो बार आईपीएल विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं। साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद और साल 2019 की विजेता मुंबई इंडियंस के बेड़े में वह शामिल थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines