Yuvraj Singh: भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते है। हालांकि युवराज सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव नहीं रहते है लेकिन उनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। हाल ही में युवराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवराज ने अपने नए वीडियो को एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
गोल्फ खेलते दिखे युवराज सिंह
इस वीडियो में युवराज सिंह गोल्फ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में युवराज ने लिखा Instagram vs Reality. युवराज के इस वीडियो पर अब फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा “क्रिकेट पर टिके रहो युवी पाजी, गोल्फ को एक तरफ रख दो, क्रिकेट में नींद में भी आप छक्का मारोगे।” एक अन्य यूजर ने लिखा “जब आप क्रीज पर हों तो कोई रीटेक नहीं!” जबकि दूसरे यूजर ने लिखा “ब्रॉड खुश हैं”
बता दें, युवराज सिंह 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप चैंपियन में भारतीय टीम का हिस्सा थे। युवराज ने तीनो फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए काफी क्रिकेट खेला है। जबतक युवराज सिंह क्रीज पर रहते थे तब तक गेंदबाजों में उनका खौफ रहता था। युवराज के नाम एक ओवर में 6 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। साल 2011 के वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की जीत में युवराज ने अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट में युवराज ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। वनडे विश्व कप 2011 में युवराज मैन ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: ‘मोदी जी इसको आधार कार्ड दिलाओ..’ भारतीय फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई समर्थक के लिए की खास मांग
युवराज का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमे उन्होंने 1900 रन बनाए है। इसके अलाव वनडे 304 और टी20 में युवराज ने भारत के लिए 58 मैच खेले है। वनडे में युवराज ने 8701 रन और टी20 में 1177 रन बनाए हैं। इसके अलावा आईपीएल में युवराज ने 132 मैच खेले हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
29 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines