T20 World Cup: इंग्लैंड की जीत से ज्यादा नेपाल की हार के चर्चे, दिग्गजों ने कहा- चैंपियन टीम ऐसे ही...

Legends Impressed Nepal Performance: नेपाल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भले ही उन्हें हार मिली लेकिन आखिरी गेंद तक वो मैच को खींचकर ले गए. इसी वजह से फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब कई सारे दिग्गजों ने भी नेपाल की तारीफों के पुल बांधे हैं.

Legends Impressed Nepal Performance

नेपाल की हुई खूब तारीफ

विज्ञापन

Legends Impressed Nepal Performance: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और नेपाल के बीच 8 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में मैच हुआ. नेपाल के मुकाबले इंग्लैंड काफी बड़ी टीम है. सभी ने इंग्लिश टीम की आसान जीत की उम्मीद लगाई थी लेकिन नेपाल ने उन्हें कड़ी टक्कर दी. मैच आखिरी गेंद तक गया और सिर्फ एक शॉट से नेपाल ऐतिहासिक उलटफेर करने से चूक गई. सिर्फ 4 रन से उन्हें हार मिली. इसके बाद सोशल मीडिया पर नेपाल की जमकर तारीफ हो रही है. इंग्लैंड की जीत से ज्यादा नेपाल की हार के चर्चे हैं. कई सारे दिग्गजों ने भी उनकी तारीफ की.

पूर्व क्रिकेटर्स ने की नेपाल की जमकर तारीफ

पूर्व वर्ल्ड कप विजेता युवराज सिंह ने X पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘नेपाल के लिए ढेर सारा सम्मान. उन्होंने दुनिया की सबसे बेस्ट टीमों में से एक को कड़ी टक्कर दी और लड़ाई में अंत तक बने रहे. उन्होंने दिखाया कि विश्वास और दिल क्या कर सकता है. टीम को इस तरह से आगे बढ़ना चाहिए. ऐसे ही चैंपियंस भी आगे बढ़ते हैं. क्रिकेट जगत देख रहा है.’

विज्ञापन

आर अश्विन ने X पर नेपाल की तारीफ में लिखा, ‘नेपाल ने कमाल कर दिया. वो दुनिया की सबसे अच्छी उभरती हुई टीमों में से एक है. उनके पास काफी क्षमता है.’

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी नेपाल की खूब तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘सिर्फ फिनिशिंग टच देखने को नहीं मिला, नेपाल एक सही राह पर है. इंग्लैंड को मुश्किल में देखना काफी बड़ी बात है.’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने नेपाल की प्रशंसा में कहा, ‘दूर होने के बावजूद इतने करीब थे. शानदार खेल दिखाया. नेपाल ने बढ़िया लड़ाई की.’

विज्ञापन

इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने X पर लिखा, ‘क्रिकेट का क्या शानदार खेल देखने को मिला. नेपाल प्लेयर्स ने जो स्किल्स दिखाई है, वो एकदम जोरदार है.’

विज्ञापन

नेपाल की तारीफ में संजय मांजरेकर ने कहा, ‘अफगानिस्तान के बाद नेपाल वो टीम है, जिसके बाद भविष्य में बड़ा नाम कमाने की क्षमता है. उनके पास लड़ने की ताकत है. उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी की समझ है.’

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ