हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी को लेकर युवराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान, 15 वर्षीय स्टार को मिला नया नाम

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी भले ही पहले 3 मैचों में फेल हुए थे, लेकिन उसके बाद भी वो छाए हुए हैं. सूर्यवंशी अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टीृ-20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. उससे पहले वो युवराज सिंह के साथ नजर आए हैं.

विज्ञापन
Pic Credit- X

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विंबलडन का फाइनल देखने के लिए पहुंचे थे. जहां पर उनके साथ अभिषेक शर्मा और दिग्गज युवराज सिंह भी नजर आए थे. इस दौरान युवराज सिंह और वैभव सूर्यवंशी का बांड देखकर फैंस को बहुत ज्यादा खुशी हुई. टीम इंडिया के उभरते हुए कई सितारों के मेंटर युवराज सिंह ही हैं. टीम इंडिया के इस दिग्गज ने अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को नया नाम दिया है. इसके साथ ही उन्होंने उनकी जमकर तारीफ भी की है. 

वैभव सूर्यवंशी की युवराज सिंह ने की तारीफ 

युवराज सिंह टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे अभिषेक शर्मा के मेंटर हैं. ऐसे में जब तीनों साथ में विंबलडन का फाइनल देखने के लिए पहुंचे तो उनसे वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल हुआ. जिसके जवाब में युवराज सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘मैं हमेशा खुद को टर्मिनेटर कहता हूं. अब हमारे पास ‘टर्मिनेटर 4’ यानी अभिषेक शर्मा हैं, जो मुझसे 4 गुना बेहतर हैं. अब उनके बाद आए हैं ‘टर्मिनेटर 6′ वैभव सूर्यवंशी, जो खेल में और भी आगे निकल चुके हैं. मैंने अपने समय में अपना योगदान दिया, अभिषेक ने उस स्तर को और ऊपर उठाया और अब वैभव नए मापदंड स्थापित कर रहे हैं. यह एक ही सफर का तीसरा पड़ाव है. खेल को इस तरह आगे बढ़ते देखना वाकई अद्भुत है.’  

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के बाद BCCI लेगा बड़ा फैसला! गौतम गंभीर के 2 खास पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन

अभिषेक और वैभव को लेकर बोले सिक्सर किंग 

आक्रामक अंदाज में खेलने की कला के लिए ही युवराज सिंह को जाना जाता था. उसी सिलसिले को अब वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा आगे बढ़ा रहे हैं. जिसके बारे में बात करते हुए युवराज सिंह ने कहा, ‘जब मैं यानिक सिनर और कार्लोस अल्काराज़ को खेलते देखता हूं, तो मुझे समझ आता है कि टेनिस कैसे बदल रहा है. ठीक वैसा ही बदलाव मैं अभिषेक और वैभव के खेल में देख रहा हूं. मैंने अभिषेक को ट्रेनिंग देने में बहुत समय बिताया है, और मैं वैभव के साथ भी समय बिताना चाहूंगा. उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल है. वह आगे चलकर एक महान खिलाड़ी बनेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपने मुकाम को हासिल करेंगे.’

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले वनडे मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, लिस्ट में मैच विनर का नाम शामिल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola