IND vs ENG: पहले वनडे मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, लिस्ट में मैच विनर का नाम शामिल

IND vs ENG: टीम इंडिया टी-20 सीरीज बुरी तरह से हारने के बाद दबाव में नजर आ रही है. जिसके कारण अब टीम कमबैक करने की पूरी कोशिश कर रही है. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को कुछ अहम फैसले करने होंगे. जिसके कारण ही सभी की नजरें कप्तान शुभमन गिल पर हैं

Team India Playing 11
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में लगी हुई है. जिसके कारण ही इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज बहुत ही अहम है. टीम इंडिया इंग्लिश दौरे पर इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेगी. जिससे वनडे सीरीज की शानदार शुरुआत हो सके. कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 चुननी होगी. ऐसे में 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना होगा. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन2 / 6

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी पहले मुकाबले में बेंच पर ही बैठे हुए नजर आ सकते हैं. वनडे टीम में विकेटकीपर की भूमिका में फिलहाल केएल राहुल नजर आ रहे हैं. किशन को अपनी बारी का इंतजार करना होगा.  (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर 3 / 6

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी पहले वनडे मुकाबले में मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है. टीम इंडिया अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के साथ जा सकती है. ऐसे में सुंदर को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. (Pic Credit- Washington Sundar Instagram) 

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा 4 / 6

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी प्लेइंग 11 से बाहर ही बैठने वाले हैं. टीम इंडिया उनकी जगह गूरनूर बरार को मौका देना चाहेगी. गूरनूर ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया था.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव 5 / 6

युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जुड़े हैं. ऐसे में प्रिंस यादव को पहले मुकाबले में प्लेइंग 11 में मौका मिलना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. जसप्रीत बुमराह ने टीम में वापसी कर ली है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन