टीम इंडिया को मिल गया एक और मैच फिनिशर, मुंबई के स्टार ने अकेले दम पर पलट दिया मुकाबला

India A: भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश कर रही है. हार्दिक पांड्या के विकल्प की तलाश चल रही है. नीतीश कुमार रेड्डी भी एक विकल्प नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अब टीम इंडिया को एक और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिल गया है.

Suryansh Shedge

Suryansh Shedge

India A: इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के मुकाबले में फंसी हुई नजर आ रही थी. टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो गए थे. ऐसे समय में टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय मुंबई क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे ने व्रिपज निगम के साथ मिलकर टीम इंडिया का सम्मान बचाया. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया में उनको मौका मिलने की मांग भी उठने लगी है. सूर्यांश बतौर मैच फिनिशर भी खुद को साबित कर रहे हैं.  

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे ने बल्ले से किया कमाल 

श्रीलंका ए के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने एक समय 125 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिया था. जिसके कारण ही टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसे समय में सूर्यांश शेडगे ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर उठाई. उन्होंने 66 गेंदों में 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनका साथ निभाते हुए विप्रज निगम ने भी 49 गेंदों में 51 रनों की बड़ी अहम पारी खेली. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम 50वें ओवर तक गई और 265 रन बनाने में सफल रही. सूर्यांश शेडगे ने इससे पहले भी इंडिया ए की टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. अंत के ओवरों में शेडगे बहुत ही आसानी के साथ बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा वो मौका पड़ने पर गेंद के साथ भी कमाल करने का दमखम रखते हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ इंडिया के बल्लेबाजों ने तोड़ा फैंस का दिल, IPL के शेर हो गए बुरी तरह से ढेर

स्टार बल्लेबाजों ने किया बहुत ज्यादा निराश  

इस मुकाबले में टीम इंडिया कमबैक करने के इरादे से उतरी थी. हालांकि प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 11 रन ही बनाए. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने भी सिर्फ 21 रन ही जोड़े. उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को इस मुकाबले में भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन उसके बाद भी सिर्फ 37 रन ही बना कर पवेलियन लौट गए. कप्तान तिलक वर्मा भी सिर्फ 23 रन ही बना सके. इसके अलावा आयुष बदोनी, निशांत संधू और अनुकूल रॉय भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. जिसके कारण ही टीम इंड़िया एक बार फिर से 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ