IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान है. विराट कोहली की जगह नंबर 3 पर कौन खेलते हुए नजर आएगा, ये फिलहाल बहुत बड़ा सवाल नजर आ रहा है. मौजूदा समय में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन नजर आ रहे हैं. इन दोनों में से कोई एक ही प्लेइंग 11 का हिस्सा होगा.
ईशान किशन
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फिलहाल इस रेस में आगे नजर आ रहे हैं. किशन पहले भी वनडे फॉर्मेट में नंबर 3 पर खेल चुके हैं. किशन ने कई मौकों पर मध्यक्रम में भी खेला है. टी-20 फॉर्मेट में भी किशन ने नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की कर ली है. आईपीएस 2026 में भी किशन ने बल्ले के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर 3 पर ही सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी नंबर 3 पर किशन पहली पसंद हो सकते हैं. किशन ने नंबर 3 पर वनडे फॉर्मेट में 4 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 40.75 की औसत से 163 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शानदार अर्धशतक भी जड़े हैं. किशन के नाम वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक भी है.
ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर से वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में कितना फर्क? जोस बटलर ने दिया बड़ा बयान
यशस्वी जायसवाल
मौजूदा समय में यशस्वी जायसवाल इस रेस में पीछे नजर आ रहे हैं. जायसवाल ने अब तक नंबर 3 पर नहीं खेला है. टीम इंडिया के लिए भी वो सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं. जायसवाल को भले ही विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर इस स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया हो, लेकिन वो मौजूदा समय में तीसरे सलामी बल्लेबाज ही नजर आ रहे हैं. रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ही सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. अगर कप्तान शुभमन गिल ने नंबर 3 पर खेलने का फैसला किया, तो ही यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग 11 में जगह मिल पाएगी.
ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के नए लुक के आगे बॉलीवुड एक्टर्स भी फेल, 44 की उम्र में दिखा 30s का चार्म
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
29 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines