Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल वैसे तो लगातार भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. इसके अलावा वनडे में भी वह दल का हिस्सा रहते हैं. लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलता है, जबकि वह टी-20 से दूर हैं. अब यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया में बने रहने के लिए विकेटकीपर बन गए हैं. उन्होंने मुंबई में एक मैच के दौरान विकेटकीपिंग की. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने भी जायसवाल की प्लानिंग के बारे में बताया.
ये भी पढ़ें: नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि, शोक में क्रिकेट के भगवान
यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं विकेटकीपिंग
मुंबई की टीम आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन से पहले अभ्यास मैच खेल रही है. इस दौरान यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया. मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि जायसवाल अपनी विकेटकीपिंग की स्किल को डेवलेप कर रहे हैं. भविष्य में आप उन्हें मुंबई और भारत के लिए विकेटकीपिंग करते हुए देख सकते हैं.
सवाल ये है कि आखिरकार यशस्वी जायसवाल को विकेटकीपिंग करने की जरूरत क्यों पड़ी? इन दिनों टीम इंडिया में बने रहने के लिए आपको बल्लेबाजी या गेंदबाजी के अलावा कोई स्किल को डेवलप करना होगा. इन दिनों टीम इंडिया में ईशान किशन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं. अब जायसवाल भी विकेटकीपर बन भारतीय टीम में बने रहना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल
मुंबई के लिए खेलेंगे जायसवाल
11 अक्टूबर से आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन का आगाज हो रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम का ऐलान हो गया है. यशस्वी जायसवाल भी आगामी सीजन मुंबई के लिए खेलने वाले हैं. जायसवाल को भारतीय टीम में लगातार मौके मिल रहे हैं. टेस्ट में वह शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं.
जायसवाल ने अब तक 31 टेस्ट मैच में 47.49 की औसत के साथ 2612 रन बनाए हैं. उन्होंने 7 शतक और 13 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 6 वनडे मैच में उन्होंने 71.25 की औसत के साथ 285 रन बनाए हैं. वहीं, उन्होंने 23 टी-20 मैच में 36.15 की औसत के साथ 723 रन बनाए हैं. वनडे में उन्होंने 2 शतक और टी-20 मैच में 1 शतक बनाया है.
जायसवाल का फर्स्ट क्लास करियर भी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 53 फर्स्ट क्लास मैच में 54 की औसत के साथ 4968 रन बनाए हैं. उन्होंने 17 शतक के अलावा 18 अर्धशतकीय पारी खेली है. वहीं, 41 लिस्ट A मैच में उन्होंने 53.14 की औसत के साथ 1860 रन बनाए हैं. वहीं, 137 टी-20 मैच में उन्होंने 33.19 की औसत के साथ 4109 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
14 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines