Yash Dayal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी यश दयाल IPL 2025 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं. कुछ गंभीर आरोपों के चलते वह बाहर चल रहे थे लेकिन अब उन्हें वापसी की मंजूरी मिल गई है. वह आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा भी बन सकते हैं. उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है और रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए उनका टीम में सिलेक्शन हो सकता है. बता दें कि दयाल का आखिरी मैच IPL 2025 का फाइनल था.
क्यों बाहर चल रहे हैं यश दयाल?
यश दयाल के खिलाफ गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था. दयाल ने इन सभी आरोपों को गलत बताया, जिसके बाद उनके खिलाफ केस चला. इसके अलावा जयपुर में भी उन पर एक नाबालिग ने केस दर्ज किया था. RCB ने यश दयाल को रिटेन किया था, लेकिन वह IPL 2026 नहीं खेले. इसके अलावा वह यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल पाए.
घरेलू सीजन के लिए यूपी के कैम्प में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के CEO अंकित चटर्जी ने TOI से बात करते हुए बताया कि यश दयाल सिलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा, ‘यश दयाल इस साल चयन के लिए उपलब्ध हैं. उन्हें ट्रायल्स दिए हैं और अभ्यास मैचों में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. वह रणजी ट्रॉफी के कैम्प में शामिल होंगे.’ लखनऊ में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम का कैम्प लगेगा और यश दयाल यहां मुख्य स्क्वाड में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, चोट के कारण रचिन रवींद्र हुए बाहर
यश दयाल ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में मौका नहीं मिलने के बाद UPCA से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मांगा था, ताकि वह अगला घरेलू सीजन छत्तीसगढ़ के लिए खेल सकें. हालांकि, UPCA ने दयाल को आश्वासन दिया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए दोबारा खेलने का मौका मिलेगा. अब वह यूपी के कैम्प में शामिल हो गए हैं और उनकी वापसी की संभावना और बढ़ गई है.
IPL 2026 में क्यों नहीं खेले यश दयाल?
यश दयाल विवादों के चलते IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे. जब RCB के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबाट से पूछा गया कि दयाल को क्यों मौका नहीं मिला, तो उन्होंने कहा, ‘यश दयाल और RCB, दोनों के लिए निजी परिस्थितियों को देखते हुए उनका नहीं खेलना ही सबसे अच्छा फैसला था.’ ऐसा लग रहा है कि घरेलू क्रिकेट में वापसी के बाद IPL 2027 में भी उनकी वापसी के दरवाजे खुल जाएंगे.
ये भी पढ़ें:- CSK के पूर्व क्रिकेटर वंश बेदी ने मैच फिक्सिंग के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं…
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
49 mins agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
1 hr agoLIVE: न्यूजीलैंड ने गंवाया चौथा विकेट, मयंक ने जैकब्स को भी किया आउट
2 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
3 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
5 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines