हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WTC Points Table: पाकिस्तान की शर्मनाक हार से किन टीमों को हुआ फायदा? जानें भारत किस नंबर है मौजूद

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. इससे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका बदलाव देखने को मिला. आइए आपको बताते हैं कि किन टीमों को फायदा पहुंचा है.

विज्ञापन
पाकिस्तान की WTC अंकतालिका में दुर्दशा (Photo: AI Generated & ANI)

WTC Points Table 2025-27: पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है. पहला टेस्ट मैच समाप्त हो गया है. लीड्स में हुए टेस्ट में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी और 103 रनों से जीत प्राप्त की. पाकिस्तान हर विभाग में फेल रहा. बल्लेबाज तो क्रीज पर बिल्कुल भी टिक नहीं पाए. इस मैच के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में भी थोड़ा बदलाव आ गया है. आइए आपको बताते हैं कि किन टीमों को फायदा हुआ है.

पाकिस्तान की हुई छुट्टी

पाकिस्तान अब पूरी तरह से WTC फाइनल की रेस से बाहर हो गया है. टीम अंकतालिका में सबसे नीचे पहुंच गई है. पाकिस्तान ने मौजूदा चक्र में 7 मुकाबलों में सिर्फ 2 में जीत हासिल की है. टीम को पांच मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान 19.05 जीत प्रतिशत के साथ 9वें नंबर पर है. इंग्लैंड से मुकाबले से पहले पाकिस्तान 7वें नंबर पर था. खराब क्रिकेट के लिए पाकिस्तान की अब चारों तरफ से आलोचना हो रही है. पहले टेस्ट से इंजरी के कारण बाबर आजम को भी बाहर होना पड़ा था. इससे भी टीम को तगड़ा झटका लगा.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में इंग्लिश सिंगर की आवाज में गूंजा पाक राष्ट्रगान, कहा- 6 महीनों से सीख रही थी उर्दू

विज्ञापन

किस टीम को हुआ फायदा?

हाल ही में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी. इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की हार से वेस्टइंडीज को फायदा हुआ है. टीम 20.83 जीत प्रतिशत के बाद 8वें नंबर पर पहुंच गई है. पहले वेस्टइंडीज अंकतालिका में 9वें नंबर पर थी. इंग्लैंड की टीम पाक को हराने के बाद 7वें नंबर पर है. इंग्लैंड का जीत प्रतिशत बढ़कर 29.76 हो गया है.

भारत किस स्थान पर है मौजूद?

हाल ही में गॉल टेस्ट मैच भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया. इसका फायदा टीम इंडिया को मिला. टीम का जीत प्रतिशत बढ़कर 53.33 हो गया. भारत अभी 5वें नंबर पर है. टीम इंडिया अगर कोलंबो टेस्ट मैच जीतेगी अंकतालिका में फिर फेरबदल हो जाएगा. अंकतालिका में अभी पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है. इस टीम ने 9 मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल की है. उनका जीत प्रतिशत 77.78 है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है. उनका जीत प्रतिशत 75 है. तीसरे नंबर पर जीत प्रतिशत 72.22 के साथ न्यूजीलैंड है. चौथे नंबर बांग्लादेश की टीम है. उनका जीत प्रतिशत 66.67 है. बांग्लादेश ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WTC में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में किया बड़ा कारनामा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola