इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में इंग्लिश सिंगर की आवाज में गूंजा पाक राष्ट्रगान, कहा- 6 महीनों से सीख रही थी उर्दू

हाल ही में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में खेला गया. वहां पर ब्रिटिश सिंगर लौरा राइट ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया. अब लौरा ने खुलासा किया है कि इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

ENG vs PAK

लौरा राइट ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान (Image: Instagram/laurawrightofficial)

ENG vs PAK: बुधवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच हेडिंग्ले में शुरू हुआ था. वहां पर ब्रिटिश सिंगर लौरा राइट ने पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाया. इसके बाद लौरा चर्चा में आ गई थीं. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. लोगों ने अपने रिएक्शन भी उन्हें लेकर दिए. हालांकि ये काम लौरा के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. उन्हें पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. इतने बड़े मंच पर राष्ट्रगान गाने के लिए वो पिछले छह महीने से उर्दू सीख रही थीं. इस बात का खुलासा खुद उन्होंने द एथलेटिक को दिए गए इंटरव्यू में किया है.

विज्ञापन

‘भारत-पाक का राष्ट्रगान गाना चुनौती’

लौरा राइट ने पिछले साल भारत का राष्ट्रगान बंगाली में गाया था. भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज के दौरान राइट को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ था. खैर इंटरव्यू में लौरा ने कहा कि उनके लिए राष्ट्रगान गाना सम्मान की बात है. ब्रिटिश सिंगर ने कहा, “किसी भी कंट्री का राष्ट्रगान गाना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैं इसे कभी भी हल्के में नहीं लेती हूं. भारत और पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाना बहुत बड़ी चुनौती होती है. जब भी मुझे इसके लिए कहा जाता है तो मैं बहुत सोचकर हां कहती हूं. पहले मुझे भी इस बात का यकीन होना चाहिए मैं इसे सही से गा सकती हूं या नहीं.”

विज्ञापन

लौरा राइट ने उर्दू भाषा पर किया काम

लौरा राइट ने बताया कि पाकिस्तान का राष्ट्रगान सीखने के लिए उन्हें बहुत समय मिला था. लौरा ने कहा, “मुझे ये चीज पता होनी चाहिए कि सीखने के लिए मेरे पास ज्यादा समय है. मैं उर्दू भाषा के ऊपर पिछले छह महीने से काम कर रही हूं. इसके बाद ही मैं राष्ट्रगान गा पाई. ये मेरे लिए हमेशा सम्मान की बात है. भारत का राष्ट्रगान गाने से पहले मैं काफी नर्वस थीं. मैंने भारतीय राष्ट्रगान को बोलने और सुनने वाले कुछ लोगों के साथ टाइम बिताया. इसके बाद ही मैं शब्दों का उच्चारण कर पाईं.”

विज्ञापन

पाकिस्तान की करारी हार

पाकिस्तान के लिए पहला टेस्ट मैच बढ़िया नहीं रहा. टीम को शर्मनाक हार का सामना पड़ा. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की थी. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पाकिस्तान की बल्लेबाजी 171 रनों पर समेट दी. जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम 135 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ