IND vs SA Capetown Test, WTC Points Table: भारतीय टीम ने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से जीतकर जहां इतिहास रचा है। वहीं टीम इंडिया को इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकल में भी तगड़ा फायदा हुआ है। टीम इंडिया अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर आ गई है। इससे पहले सेंचुरियन टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया टॉप 3 में भी नहीं थी। वहीं स्लो ओवर रेट के लिए भी दो पॉइंट्स कटे थे।
टेबल टॉपर बनी टीम इंडिया इंडिया
अब केपटाउन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत ने नंबर 1 स्थान पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया को इस जीत के साथ जहां 12 अंक मिले। वहीं उसका विनिंग पर्सेंट भी सबसे अच्छा हो गया है। भारतीय टीम WTC के मौजूदा संस्करण में अभी तक चार मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें से एक में उसे हार मिली है और दो उसने जीते हैं। एक मुकाबला ड्रॉ भी हुआ है। टीम इंडिया के सबसे ज्यादा 26 अंक और सबसे ज्यादा 54.16 विनिंग पर्सेंट है।
वहीं इस हार के बाद साउथ अफ्रीका की टीम के 12 अंक हैं और उसका 50 विनिंग पर्सेंट है। साउथ अफ्रीका की टीम इस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। जबकि न्यूजीलैंड तीसरे, ऑस्ट्रेलिया चौथे और बांग्लादेश पांचवें स्थान पर है। इन तीनों टीमों का विनिंग पर्सेंट 50-50 है। ऑस्ट्रेलिया में दो टेस्ट मैच हार चुकी पाकिस्तान की टीम 45.8 विनिंग पर्सेंट के साथ छठे पायदान पर है। वेस्टइंडीज 7वें और इंग्लैंड 8वें पायदान पर है। साथ ही श्रीलंका को अभी खाता खोलना है और टीम आखिरी यानी 9वें स्थान पर है।
केपटाउन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास
आपको बता दें कि केपटाउन में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की। इस जीत से ना ही सिर्फ भारत ने सीरीज को बचाया, बल्कि 31 साल बाद केपटाउन में पहली टेस्ट जीत दर्ज की। यह टेस्ट मैच दूसरे दिन दूसरे सेशन में महज 107 ओवर के बाद ही खत्म हो गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का यह सबसे छोटा टेस्ट मैच भी रहा।
WTC 2023-25 Points Table (Screengrab- cricinfo)
यह भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट के 147 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, महज 642 गेंदों में खत्म हुआ मैच
यह भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन में रोहित की सेना ने रचा इतिहास, 31 साल का खत्म हुआ इंतजार
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
20 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
24 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
45 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines