WTC Points Table After Pakistan Win: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को दो मैचों की सीरीज में पहला टेस्ट जीता. इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में उठाल-पुथल मच गई है. टीम इंडिया 7 मैचों में से 4 जीत के साथ तीसरे स्थान पर था. अब पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल में पहली जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया को पीछे छोड़ दिया है. वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं. टीम इंडिया अब चौथे पायदान पर आ चुका है. पॉइंट्स टेबल पर पाकिस्तान ने अपनी धाक जमा ली है.
पाकिस्तान टीम कैसे बनी नंबर 2?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार जीत प्रतिशत के हिसाब से रैंकिंग होती है. पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा साइकिल में अपना पहला मैच जीता और 100% विन रेट के चलते वो दूसरे स्थान पर आ गए. पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने WTC की मौजूदा साइकिल में तीन में से तीन मैच जीते हैं. भारत की अगली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के साथ है और वो जीत के साथ रैंकिंग में ऊपर आना चाहेंगे.
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को कैसे हराया?
पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम के दोनों देशों के बीच भिड़ंत हुई. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 277 रनों का लक्ष्य दिया. अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा कर सकती थी लेकिन पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक के सामने उन्होंने घुटने तक दिए. शाहीन अफरीदी और नोमान अली ने दूसरी पारी में 4-4 विकेट झटके.