PAK vs SA: एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान का कमबैक, साउथ अफ्रीका को थमाई 'शर्मनाक' हार

PAK Defeated SA, 1st Test: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत अपने नाम कर ली है. एशिया कप में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने कमबैक कर लिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका को लाहौर में हुए सीरीज के पहले मैच में करारी हार थमाई. नोमान अली ने अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेरा और कुल 10 विकेट हासिल किए. पाकिस्तान इसी के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गया है.

PAK Defeated SA, 1st Test

पाकिस्तान टीम का कमबैक

Pakistan Defeated South Africa, 1st Test: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान 2025 में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय मैच हारने वाली दूसरी टीम है. लग रहा था कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उनका हाल बेहाल हो जाएगा. मैच में एक समय दक्षिण अफ्रीका आगे था लेकिन पाकिस्तान ने बढ़िया तरह से कमबैक किया. नोमान अली की शानदार गेंदबाज के दम पर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को शर्मनाक हार थमाई.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच देखने को मिला. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रन बनाए. इसी बीच सलमान अली आगा और इमाम उल हक ने 93 रन की पारी खेली. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 269 रन बनाए. टोनी डी जॉर्जी ने 104 रन की तगड़ी पारी खेली. नोमान अली ने 6 विकेट झटके. साउथ अफ्रीका ने धमाकेदार वापसी की और पाकिस्तान को दूसरी पारी में मात्र 167 रन पर ढेर कर दिया.

विज्ञापन

अफ्रीका के पास मोमेंटम था और उन्हें 277 रन के लक्ष्य का पीछा करना था. मैच चौथे दिन गया और नोमान अली-शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 183 रन पर ही रोक दिया. इसी के चलते उन्होंने पहले टेस्ट में जीत दर्ज कर ली. दो मैचों की श्रृंखला में पहला मुकाबला जीतकर पाकिस्तान ने ये चीज तय कर ली है कि अब वो सीरीज नहीं हारेंगे. साउथ अफ्रीका यहां से सिर्फ सीरीज ड्रॉ करा सकता है.

विज्ञापन

नोमान अली रहे मैच के हीरो

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में नोमान अली ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने पहली पारी में 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, वहीं दूसरी पारी में जब पाकिस्तान पर दबाव था, तो उन्होंने 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके. दूसरी पारी में शाहीन अफरीदी ने भी 4 विकेट हासिल करके अपना योगदान दिया. नोमान अली को अपने इस प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ