WTC Points Table: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. पहले मैच में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी और दूसरा मैच ड्रॉ होने के बाद सीरीज भी जीत ली. ये मुकाबला एंटीगा के नॉर्थ साउंड में सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया था. दोनों ही टीमों की तरफ से इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. वेस्टइंडीज के सामने इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 302 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम ने आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 109 रन बनाए और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है आइए आपको भी बताते हैं.
किस नंबर पर है टीम इंडिया?
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ताजा पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया 5वें नंबर पर बनी हुई है, जो कि इस मैच से पहले भी वहीं थी. इस मैच से किसी की भी स्थिति पर ज्यादा खास असर देखने को नहीं मिला है. श्रीलंका को इस मैच के बाद 20 अंक हो गए हैं और टीम छठे नंबर पर काबिज है. वेस्टइंडीज की बात करें तो टीम का जीत प्रतिशत अब 41.67 चुका है और टीम 8वें नंबर पर बनी हुई है. भारतीय टीम की बात करें तो 9 मैचों में से 4 जीत और 4 हार के बाद जीत प्रतिशत 48.15 है. ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 7 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज है तो वहीं पाकिस्तान की टीम सबसे फिसड्डी है.
वेस्टइंडीज ने सीरीज जीत दिखाया दम
वेस्टइंडीज की टीम ने इस सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया. टीम के लिए जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. इसी के चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज से खिताब से भी नवाजा गया. टीम ने पहले मैच में जबरदस्त खेल दिखाया. टीम ने एक पारी और 217 रनों के अंतर से जीत दर्ज की. इसके बाद श्रीलंका के पास दूसरे टेस्ट में वापसी करने का शानदार मौका था लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर पाई. पहली पारी में श्रीलंका ने 549 रन बोर्ड पर लगाए तो वहीं जवाब में मेजबानों ने भी 499 रन बना डाले. दूसरी पारी में श्रीलंका ने 251 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और वेस्टइंडीज की टीम आखिरी दिन का खेल खत्म होने तक 109 रन ही बना पाई और मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ.
ये भी पढ़िए- ENG vs IND: ‘टीम में बहुत सारे बदलाव…’, टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद बचाव में उतरे कोच गौतम गंभीर
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines