WTC Points Table: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया का कराया फायदा, बदल गया पॉइंट्स टेबल का पूरा खेल

WTC Points Table: बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को अपने घर में पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराकर इतिहास रचने का काम किया है. टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मीरपुर के मैदान पर 104 रनों से मुकाबला अपने नाम किया. पाकिस्तान की इस हार के साथ ही WTC की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को फायदा हो गया है.

WTC Points Table.jpg

WTC Points Table: बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को अपने घर में पहली बार टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रच दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में एक और शर्मसार होने वाला रिकॉर्ड शामिल हो चुका है. इससे पहले पाक टीम को टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश में खेलते हुए हार नहीं मिली थी. बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 104 रनों से शानदार जीत हासिल की है. ये जीत बांग्लादेश के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है. इस जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है. 

विज्ञापन

पाकिस्तान की हार से भारत को फायदा

पाकिस्तान की इस हार से टीम इंडिया के बड़ा फायदा हुआ है. इस मैच की शुरुआत से पहले पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया से ऊपर थी लेकिन इस मैच में हार के बाद पाक टीम को तगड़ा झटका लगा है. 

विज्ञापन

इस मैच से पहले टीम इंडिया छठे नंबर पर थी तो वहीं पाक टीम पांचवें नंबर पर थी. बांग्लादेश के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर खिसक गई है तो वहीं टीम इंडिया अब 5वें नंबर पर पहुंच गई है. 

बांग्लादेश की रैंकिंग में हुआ सुधार 

बांग्लादेश के लिए इस मैच में जीत के चलते पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है. इस मैच से पहले बांग्लादेश की टीम 8वें नंबर पर थी लेकिन इस जीत के बाद अब टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है. टीम ने इस संस्करण में अब तक खेले 3 मैचों में से 1 में जीत हासिल की है तो वहीं एक में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ रहा है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया के खाते में कितने अंक?

WTC के इस संस्करण में टीम इंडिया ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 4 मैचों में हार का सामना किया है तो वहीं 1 मैच ड्रॉ रहा है. टीम इंडिया का विनिंग प्रतिशत 48.15 है. पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने इस संस्करण में 3 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 1 में जीत हासिल की है तो वहीं 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ टीम का विनिंग प्रतिशत महज 33.33 का रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ