ENG vs NZ: मैट हेनरी के कहर के आगे पस्त इंग्लैंड, न्यूजीलैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
ENG vs NZ: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट मैच में 253 रनों के बड़े अंतर से मात दी. 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 209 रन पर ही ढेर हो गई. इसी जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की इस सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है.
England vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 253 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 5वें दिन 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मैट हेनरी रहे, जिन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लेकर इंग्लैंड टीम की कमर तोड़ दी. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा था शतक
केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 391 रन बनाए. टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक लगाते हुए 100 रन बनाए, जिसमें 18 चौके शामिल रहे. इसके अलावा, टॉम ब्लंडेल ने 51 रन, डेरिल मिचेल ने 44 रन और काइल जेमीसन ने 41 रन का योगदान दिया. वहीं, इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए.
जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी 291 रन पर ही सिमट गई. एमिलियो ने 53 रन और मैथ्यू फिशर ने नाबाद 50 रन बनाए, जबकि कप्तान जो रूट ने 46 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम को पहली पारी के आधार पर 100 रनों की बढ़त दिलाई.
463 रन के लक्ष्य के सामने बिखरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी
100 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 362 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 463 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया. कीवी टीम के लिए हेनरी निकोल्स ने 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. रचिन रवींद्र ने 76 रन और डेरिल मिचेल ने 68 रन बनाकर टीम की बढ़त को और मजबूत किया. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर ने 3-3 विकेट हासिल किए.
463 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 40 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की. ब्रूक 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने जेम्स रेव के साथ 43 रन की साझेदारी की. हालांकि, रूट के 77 रन पर आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें भी खत्म हो गईं और पूरी टीम 209 रन पर ढेर हो गई.
मैट हेनरी ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए 29 रन देकर 6 विकेट चटकाए. काइल जेमीसन ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि एक सफलता विलियम ओ'रूर्के को मिली. मैट हेनरी के 11 विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने मुकाबला 253 रन से अपने नाम कर लिया और सीरीज में शानदार वापसी की. हेनरी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
बता दें कि, इंग्लैंड ने सीरीज का पहला टेस्ट 115 रन से जीता था. हालांकि, न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा.
England vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 253 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम 463 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 5वें दिन 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड की इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मैट हेनरी रहे, जिन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लेकर इंग्लैंड टीम की कमर तोड़ दी. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
पहली पारी में ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा था शतक
केनिंग्टन ओवल में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 391 रन बनाए. टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार शतक लगाते हुए 100 रन बनाए, जिसमें 18 चौके शामिल रहे. इसके अलावा, टॉम ब्लंडेल ने 51 रन, डेरिल मिचेल ने 44 रन और काइल जेमीसन ने 41 रन का योगदान दिया. वहीं, इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए.
---विज्ञापन---
जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम पहली पारी 291 रन पर ही सिमट गई. एमिलियो ने 53 रन और मैथ्यू फिशर ने नाबाद 50 रन बनाए, जबकि कप्तान जो रूट ने 46 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम को पहली पारी के आधार पर 100 रनों की बढ़त दिलाई.
463 रन के लक्ष्य के सामने बिखरी इंग्लैंड की बल्लेबाजी
100 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 362 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 463 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया. कीवी टीम के लिए हेनरी निकोल्स ने 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. रचिन रवींद्र ने 76 रन और डेरिल मिचेल ने 68 रन बनाकर टीम की बढ़त को और मजबूत किया. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर और मैथ्यू फिशर ने 3-3 विकेट हासिल किए.
---विज्ञापन---
463 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने सिर्फ 40 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की. ब्रूक 58 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने जेम्स रेव के साथ 43 रन की साझेदारी की. हालांकि, रूट के 77 रन पर आउट होते ही इंग्लैंड की उम्मीदें भी खत्म हो गईं और पूरी टीम 209 रन पर ढेर हो गई.
⚡️ NEW ZEALAND WIN BY 253 RUNS!
11 wickets in the match for Matt Henry as New Zealand seal the deal in the first hour on Day 5 🔥
मैट हेनरी ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी जारी रखते हुए 29 रन देकर 6 विकेट चटकाए. काइल जेमीसन ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि एक सफलता विलियम ओ’रूर्के को मिली. मैट हेनरी के 11 विकेटों की बदौलत न्यूजीलैंड ने मुकाबला 253 रन से अपने नाम कर लिया और सीरीज में शानदार वापसी की. हेनरी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
---विज्ञापन---
बता दें कि, इंग्लैंड ने सीरीज का पहला टेस्ट 115 रन से जीता था. हालांकि, न्यूजीलैंड ने दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच 25 जून से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा.
हिंदी न्यूज़/खेल/ENG vs NZ: मैट हेनरी के कहर के आगे पस्त इंग्लैंड, न्यूजीलैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.