नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच द ओवल लंदन में खेला जाएगा। इसके लिए भारत और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दरअसल, दोनों ही टीमें इसके लिए दावेदार हैं, लेकिन समीकरण कुछ ऐसे बन रहे हैं कि मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
कीवी टीम को 285 रन का टार्गेट
न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच चल रहे मुकाबले में श्रीलंका ने कीवी टीम को 285 रन का टार्गेट दिया है। न्यूजीलैंड के चौथे दिन एक विकेट खोकर 28 रन बनाने के बाद अब सोमवार को पांचवें दिन उसे जीत के लिए 90 ओवर में 257 रन बनाने हैं। वहीं सोमवार को ही पांचवें दिन भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा टेस्ट ड्रॉ होने के कगार पर पहुंच गया है। भारत के पहली पारी में 571 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया 88 रन से पीछे चल रही है। ऐसे में यदि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ हुआ और न्यूजीलैंड ने 257 रन का टार्गेट अचीव कर लिया तो टीम इंडिया फाइनल के लिए कैसे क्वालिफाई करेगी? आइए जानते हैं…
और पढ़िए – IND vs AUS 4th Test, Day 5 Live: भारतीय टीम को मिली पहली सफलता, अश्विन की गेंद पर कुहनेमन आउट
टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के लिए कुछ ऐसे समीकरण बन रहे हैं।
- यदि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ हुआ और न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में शिकस्त दे दी तो भारत फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई कर जाएगा। न्यूजीलैंड की एक जीत या उन दोनों टीमों के बीच एक ड्रॉ भारत के लिए फाइनल का रास्ता तय कर देगा।
- यदि भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की तो टीम इंडिया को पूरी तरह से न्यूजीलैंड की एक जीत या एक ड्रॉ पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में भी भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1634900428050804736?cxt=HHwWgMDRkd_RqrAtAAAA
- यदि भारत चौथा टेस्ट जीतता है तो फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगा।
- अगर श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में शिकस्त दी और इधर भारत का मैच ड्रॉ हुआ तो टीम इंडिया को न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच अगले मैच पर निर्भर रहना होगा।
- यदि श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में जीत हासिल होती है और भारत का मैच ड्रॉ होता है तो श्रीलंकाई टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1634790650716766208?cxt=HHwWgIDSoe7b-K8tAAAA
- आसान भाषा में समझें तो भारत को WTC Final में क्वालिफाई करने के लिए चौथे टेस्ट में ड्रॉ (सबसे ज्यादा संभावना) के बाद ये उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड श्रीलंका को कम से कम एक मुकाबले में हरा दे या फिर उनके बीच कम से कम एक मैच ड्रॉ हो जाए। यानी भारत को ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ या हार के बावजूद न्यूजीलैंड की सिर्फ एक जीत या एक ड्रॉ की जरूरत होगी। इससे भारत का काम आसान हो जाएगा।
WTC Final Scenario
और पढ़िए – IND vs AUS: क्या बीमारी में खेल रहे थे विराट कोहली? अक्षर पटेल ने दिया ये बयान
ये है पॉइंट्स टेबल का गणित
- ऑस्ट्रेलिया- 68.52 प्रतिशत अंक, 148 पॉइंट
- भारत- 60.29 प्रतिशत अंक, 123 पॉइंट
- साउथ अफ्रीका- 55.56 प्रतिशत अंक, 100 पॉइंट
- श्रीलंका- 53.33 प्रतिशत अंक, 64 पॉइंट
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में यदि श्रीलंका दोनों टेस्ट में जीत हासिल करती है तो उसके पास 61 प्रतिशत अंक के साथ 88 पॉइंट हासिल हो जाएंगे। जबकि भारत 59 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ जाएगा। ऐसे में श्रीलंका भारत को पछाड़ फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
49 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines