WTC Final Scenario: 90 ओवर में 257 रन और एक ड्रॉ...फाइनल में कैसे क्वालिफाई करेगी टीम इंडिया? जानिए समीकरण
Edited By Pushpendra Sharma

WTC Final Scenario
Edited By Pushpendra Sharma

WTC Final Scenario
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2023) का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून के बीच द ओवल लंदन में खेला जाएगा। इसके लिए भारत और श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। दरअसल, दोनों ही टीमें इसके लिए दावेदार हैं, लेकिन समीकरण कुछ ऐसे बन रहे हैं कि मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
न्यूजीलैंड-श्रीलंका के बीच चल रहे मुकाबले में श्रीलंका ने कीवी टीम को 285 रन का टार्गेट दिया है। न्यूजीलैंड के चौथे दिन एक विकेट खोकर 28 रन बनाने के बाद अब सोमवार को पांचवें दिन उसे जीत के लिए 90 ओवर में 257 रन बनाने हैं। वहीं सोमवार को ही पांचवें दिन भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा टेस्ट ड्रॉ होने के कगार पर पहुंच गया है। भारत के पहली पारी में 571 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया 88 रन से पीछे चल रही है। ऐसे में यदि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ हुआ और न्यूजीलैंड ने 257 रन का टार्गेट अचीव कर लिया तो टीम इंडिया फाइनल के लिए कैसे क्वालिफाई करेगी? आइए जानते हैं…
और पढ़िए – IND vs AUS 4th Test, Day 5 Live: भारतीय टीम को मिली पहली सफलता, अश्विन की गेंद पर कुहनेमन आउट
टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के लिए कुछ ऐसे समीकरण बन रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1634900428050804736?cxt=HHwWgMDRkd_RqrAtAAAA
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1634790650716766208?cxt=HHwWgIDSoe7b-K8tAAAA

WTC Final Scenario
और पढ़िए – IND vs AUS: क्या बीमारी में खेल रहे थे विराट कोहली? अक्षर पटेल ने दिया ये बयान
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड पहले ही फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। ऐसे में यदि श्रीलंका दोनों टेस्ट में जीत हासिल करती है तो उसके पास 61 प्रतिशत अंक के साथ 88 पॉइंट हासिल हो जाएंगे। जबकि भारत 59 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ जाएगा। ऐसे में श्रीलंका भारत को पछाड़ फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: