नई दिल्ली: टीम इंडिया ने नागपुर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और 132 रनों से करारी शिकस्त दी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की रेस में आगे हो गई है।
दूसरी ओर WTC Final में जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया का इंतजार और बढ़ गया है। अब ऑस्ट्रेलिया के पास 70.83% और भारत के पास 61.67% पॉइंट्स हैं। भारत की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज को झटका लगा है। हालांकि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के पास अब भी WTF Final में क्वालिफाई एक मौका है। श्रीलंका पॉइंट्स टेबल में तीसरे और दक्षिण चौथे स्थान पर है।
कैसे क्वालिफाई कर सकती है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के डब्ल्यूटीसी के लिए सिर्फ 3 मुकाबले बचे हैं। हालांकि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हार के बावजूद वे अभी भी डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। यदि टीम को सभी चार टेस्ट में हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें 59.64% अंक प्रतिशत मिलेगा। अगर ओवर-रेट पेनल्टी पर टीम ने कोई अंक नहीं खोया तो उन्हें न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अगले सप्ताह से शुरू होने वाली श्रृंखला पर निर्भर रहना होगा। अगले तीन टेस्ट में से किसी एक में जीत से ऑस्ट्रेलिया को कम से कम 64.91% पॉइंट्स की मदद मिलेगी, जबकि एक ड्रॉ उन्हें 61.40% पर खत्म कर देगा।
और पढ़िए – Shami की बूम-बूम यॉर्कर ने नाथन लायन के उड़ाए होश, जड़ से उखड़कर नाच गया लेग स्टंप, देखें वीडियो
टीम इंडिया फाइनल के करीब
वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की जीत ने उन्हें लगातार दूसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के करीब जाने में मदद की है। अगर टीम इंडिया को फाइनल में जाना है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही श्रृंखला के शेष तीन टेस्ट में से दो में जीत की जरूरत है, ताकि 62.50% न्यूनतम अंक पाए जा सकें। इससे तीसरे स्थान पर मौजूद श्रीलंका दौड़ से बाहर हो जाएगी। अगले तीन टेस्ट में से हरेक में हार या नकारात्मक परिणाम के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज पर निर्भर रहना पड़ेगा।
https://twitter.com/BCCI/status/1624333433056137216?cxt=HHwWgMDQodep5YotAAAA
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया की जीत से होगा फायदा
नागपुर में भारत की जीत के बाद श्रीलंका के शीर्ष दो में रहने की संभावना को काफी झटका लगा है। उनके लिए सिर्फ एक श्रृंखला बची है। मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों का टूर है, जहां उन्होंने अब तक 19 मुकाबलों में सिर्फ दो बार जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में जीत के बाद श्रीलंका को अधिकतम अंक 61.1% मिलेंगे। श्रीलंका की उम्मीद होगी कि ऑस्ट्रेलिया अगले तीन टेस्ट मैचों में भारत को हरा दे, जिससे श्रीलंका को दूसरा स्थान मिलने की संभावना बढ़ सकती है। दूसरी ओर श्रीलंका चाहेगा कि ऑस्ट्रेलिया अगले तीन टेस्ट में से कम से कम दो में जीत हासिल करे। यहां तक कि भारत के लिए 2-0 की जीत भी उन्हें 60.64% पॉइंट्स तक ही लेकर जाएगी। इससे श्रीलंका को थोड़ा फायदा होगा। हालांकि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रॉ की संभावना काफी कम है।
और पढ़िए – असली या नकली? ब्लू टिक वेरिफाइड ‘शॉन टेट’ क्रिकेटर्स पर कर रहे अजीबो-गरीब ट्वीट
दक्षिण अफ्रीका की संभावना काफी कम
पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत ने चौथे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका की संभावनाओं को कुछ हद तक कम कर दिया है। श्रृंखला में भारत की एक और जीत दक्षिण अफ्रीका को दौड़ से बाहर कर देगी। वहीं पांचवें स्थान पर काबिज इंग्लैंड को भारत की जीत ने बड़ा झटका देकर उन्हें आधिकारिक रूप से फाइनल से बाहर कर दिया है। इंग्लैंड के पास सभी मैचों को पूरा करने के बाद शीर्ष-दो में स्थान पाने के लिए पर्याप्त अंक नहीं है। 28 फरवरी से शुरू होने वाले अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वेस्ट इंडीज को भी नागपुर में भारत की जीत ने उन्हें दौड़ से लगभग बाहर कर दिया।
पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश बाहर
कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के दोनों टेस्ट में ड्रॉ के साथ पाकिस्तान अब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में नहीं है। पिछली बार की चैंपियन न्यूजीलैंड खुद तो क्वालिफाई नहीं कर सकती, लेकिन श्रीलंका की उम्मीदों को तोड़ सकती है। बांग्लादेश पहले ही बाहर हो चुकी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines