WTC 2023: केएल राहुल ने कल टीम इंडिया के लिए दोहरी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार विकेटकीपिंग भी की। जिससे टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं राहुल की शानदार पारी के बाद विश्व टेस्ट चैंपियन शिप के फाइनल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है, जिसमें रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।
केएल राहुल या केएस भरत
दरअसल, जून में इंग्लैंड के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच खेला जाना है। लेकिन इस मैच के लेकर एक बात की चर्चा तेज हो गई है कि केएल राहुल या केएस भरत की जगह किसे फाइनल में खिलाया जाएगा। क्योंकि भरत ने भी हाल ही में हुआ इंडिया ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में प्रभावित किया है। जबकि राहुल के पास अनुभव के साथ टेस्ट खेलने का अच्छा अनुभव हैं। वहीं इस मुद्दे पर रवि शास्त्री ने केएल राहुल का पक्ष लिया है।
और पढ़िए –IPL 2023: रोहित शर्मा को कैसे मिली थी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, अनिल कुंबले ने किया खुलासा
राहुल को मिलना चाहिए मौका
रवि शास्त्री ने कहा कि दोनों ही खिलाड़ियों ने प्रभावित किया है, लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए ‘अगर राहुल विकेटकीपिंग कर सकते हैं तो भारत अपनी बल्लेबाजी को मजबूत कर सकता है। राहुल मिडिल-ऑर्डर में नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जिससे आपको इंग्लैंड में मदद मिलेगी। क्योंकि इंग्लैंड में आप ज्यादा स्पिनरों को नहीं खिलाना चाहते, ऐसे में बल्लेबाजी को मजबूत रखना होगा। इसलिए केएल राहुल को मौका मिलना चाहिए।’
पांचवें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी
बता दें कि केएल राहुल ने पिछले कुछ वनडे मुकाबलों में 5वें नंबर पर शानदार बल्लेबाजी की है। कल के मैच में भी राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार 75 रनों की पारी खेली। जिससे न केवल वह फॉर्म में लौटे बल्कि टीम इंडिया को मुश्किल में फंसते मैच में जीत मिल गई। राहुल पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं है। ऐसे में शास्त्री ने राहुल को ओपनिंग की जगह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने का विकल्प दिया है।
दरअसल, रवि शास्त्री का मानना है कि अगर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हैं तो केएल राहुल को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कराना चाहिए। क्योंकि इससे टीम इंडिया को इंग्लैंड में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में मदद मिलेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
16 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
20 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
46 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines