नई दिल्ली: महिला क्रिकेट में बढ़ती दिलचस्पी के साथ ही वुमन प्रीमियर लीग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की प्लानिंग कर रहा है। संबंधित अधिकारियों के बीच एक अस्थायी शेड्यूल शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पहला मैच 4 मार्च को टीम मुंबई और टीम अहमदाबाद के बीच होगा। शेड्यूल के अनुसार, WPL को 4-23 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा।
और पढ़िए – BCCI का स्टेंड क्लियर, पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा भारत; रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू करने की योजना
बीसीसीआई WPL को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू करने की योजना बना रहा है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, लीग को पूरी तरह से सीसीआई और डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में आयोजित करने की योजना है। वहीं वानखेड़े को 17 मार्च के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय और आईपीएल के लिए छोड़ा जा रहा है। आईपीएल 1 अप्रैल को शुरू होने की संभावना है। डब्ल्यूपीएल के अस्थायी कार्यक्रम के दूसरे मैच में टीम बेंगलुरु को 5 मार्च को सीसीआई में टीम दिल्ली के खिलाफ खड़ा किया गया है। यह एक डबल हेडर होगा। टीम अहमदाबाद रविवार रात डीवाई पाटिल स्टेडियम में लखनऊ के खिलाफ दूसरे दिन खेलने के लिए लौटेगी।
और पढ़िए – शाहीन अफरीदी बने दूल्हा, बाबर आजम ने दी बधाई, देखें वीडियो
केवल एक एलिमिनेटर होगा
शेड्यूल के अनुसार, पांच में से तीन टीमें प्लेऑफ खेलेंगी। शीर्ष टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एलिमिनेटर खेलेंगी। पांच टीमों के बीच 22 मैचों की लीग में पांच दिन की छुट्टी होगी। एलिमिनेटर 24 मार्च को सीसीआई और फाइनल 26 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। इस बीच, बीसीसीआई ने सभी पांचों मालिकों को फ्रेंचाइजी करार पर हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
17 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
24 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
25 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines