नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी शुक्रवार को दूल्हा बन गए। शाहीन ने शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शादी की है। निकाह समारोह कराची की एक स्थानीय मस्जिद में आयोजित किया गया। मौलाना अब्दुल सत्तार ने जकरिया मस्जिद में निकाह कराया। दुल्हन की रुखसती बाद में होगी। निकाह के तुरंत बाद रिसेप्शन भी आयोजित किया गया। जिसमें स्टार क्रिकेटर बाबर आजम, सरफराज अहमद, नसीम शाह और शादाब खान के साथ-साथ स्क्वैश के दिग्गज जहांगीर खान भी शामिल हुए। बीती रात इस जोड़े का मेहंदी फंक्शन रखा गया था। शाहीन का परिवार दो दिन पहले ही शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने कराची पहुंचा था। दोनों की सगाई दो साल पहले हुई थी।

विज्ञापन

बाबर आजम ने दी बधाई

शादी के दौरान शाहीन ग्रे कलर की शेरवानी में जंच रहे थे तो वहीं बाबर आजम ने भी शेरवानी पहन रखी थी। बाबर ने गले लगकर शाहीन को जीवन के नए सफर की बधाई दी। सरफराज और बाबर ने शाहीन के बगल में बैठकर फोटो खिंचाई। दूसरी ओर ससुर बने शाहिद अफरीदी ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी थी। इस मौके पर इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के पूर्व महानिदेशक असीम बाजवा भी इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के महाप्रबंधक वसीम खान के साथ उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल दे बैठे थे शाहीन अफरीदी

इससे पहले एक इंटरव्यू में तेज गेंदबाज ने खुलासा किया था कि वह अफरीदी की बेटी से शादी करना चाहते थे। उन्होंने कहा- मुझे अपना दिल मिल गया और मेरे लिए यही काफी है।” शादी के बाद शाहीन पीएसएल में जलवा दिखाएंगे। लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन आठवें संस्करण के दौरान एक्शन में दिखाई देंगे। यह 13 फरवरी से शुरू होने वाला है। तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल के दौरान घुटने की चोट के कारण कुछ समय के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ