हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

WPL ऑक्शन में किस टीम का पलड़ा भारी? जानें पर्स में बचे पैसे और रिटेन खिलाड़ियों का पूरा हिसाब-किताब

वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होने वाला है. सभी फ्रेंचाइजी इसके लिए तैयार हैं. इससे पहले आपको बताते हैं कि किस टीम के पास कितने पैसे बचे हैं. साथ ही उन्होंने कितने खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

विज्ञापन
WPL 2027 को लेकर खास जानकारी (Photo: ANI)

Women’s Premier League 2027: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 को लेकर जंग शुरू हो गई है. आज 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में धमाकेदार ऑक्शन होने वाला है. सभी इसे लेकर उत्साहित हैं. पहली बार कोच्चि में ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है. इस बार कुल 150 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है. पांच फ्रेंचाइजी 27 खाली स्लॉट भरने के लिए तैयार हैं. ऑक्शन पूल में 122 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. 28 विदेशी खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी. ऑक्शन में खाली बचे कुल 27 में 20 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट रखे गए हैं. आइए आपको बताते हैं कि किस टीम के पास कितना पैसा बचा है और किन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है.

किस टीम के पास कितना पैसा?

आप सभी जानते हैं कि कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स से अमेरिका की बाएं हाथ की तेज गेंदबाज तारा नॉरिस को ट्रेड किया था. इस वजह से यूपी के पास सबसे ज्यादा पैसे बचे हुए हैं. यूपी के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. यूपी अपनी टीम को मजबूत बनाने की पूरी कोशिश करेगी. ये मिनी-ऑक्शन है और इस वजह से फ्रेंचाइजियों के पास राइट टू मैच (RTM) कार्ड का ऑप्शन नहीं होगा. ये एक बड़ी वजह है कि सभी का ऑक्शन को लेकर उत्साह बना हुआ है. टीमों का कुल पर्स पहले से 15 करोड़ रुपए तय किया गया है. रिटेंशन के बाद अब सभी टीमों के पास कुल 8.15 करोड़ रुपए बचे हुए हैं.

  • यूपी वॉरियर्स: पर्स में 3.75 करोड़ रुपए (3 विदेशी- 8 स्लॉट)
  • गुजरात जायंट्स: पर्स में 1.25 करोड़ रुपए (1 विदेशी- 3 स्लॉट)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: पर्स में 1.15 करोड़ रुपए (2 विदेशी- 5 स्लॉट)
  • दिल्ली कैपिटल्स: पर्स में 1.10 करोड़ रुपए (1 विदेशी- 5 स्लॉट)
  • मुंबई इंडियंस: पर्स में 90 करोड़ रुपए (0 विदेशी- 6 स्लॉट)

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: चौथे T20I से बाहर हो जाएंगे संजू सैमसन? वैभव सूर्यवंशी को लेकर अय्यर को लेना होगा अहम फैसला

विज्ञापन

WPL में रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेलो सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मादिवाला, मैरिजेन कप्प, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा और श्री चरणी.

गुजरात जायंट्स: अनुष्का शर्मा, एश गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, हैप्पी कुमारी, जिंतीमणि कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर और यस्तिका भाटिया.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नेटली साइवर-ब्रंट, निकॉला केरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, प्रथ्यूषा कुमार, ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, एलिसे पेरी, नदीन डी क्लर्क, प्रेमा रावत, सायाली सतघरे, जॉर्जिया वोल, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव और श्रेयांका पाटिल.

विज्ञापन

यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतीका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख और सोफी एक्लेस्टोन.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola