Mumbai Indians vs UP Warriorz Match Preview: यूपी वॉरियर्ज ने 15 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर डब्ल्यूपीएल 2026 में आखिरकार अपना खाता खोल लिया. अब उसी जगह और उसी विरोधी टीम के खिलाफ, मेग लैनिंग की यूपीडब्ल्यू के पास लीग में दूसरी जीत हासिल करने का मौका है, क्योंकि वो 17 जनवरी को हरमनप्रीत कौर की एमआई के खिलाफ फिर से खेलेंगी.
हेड-टू-हेड
अगर आमने सामने हुए मुकाबलों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है, लेकिन इस मैदान पर यूपी ने मुंबई को 2 बार हराया है, जबकि एक बार उसे हार का सामना करना पड़ा. अब तक 4 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ, अगर यूपी टीम और मैच हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ़ की दौड़ में बने रहना तकरीबन नामुमकिन हो जाएगा. इसलिए नए कॉन्फिडेंस के साथ कप्तान लैनिंग लगातार जीत हासिल करने का लक्ष्य रखेंगी.
जीत की कोशिश में मुंबई
इस बीच मुंबई इंडियंस की टीम कुछ फिटनेस चिंताओं के बावजूद नवी मुंबई लेग का अंत शानदार तरीके से करना चाहेगी. एक जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावनाएं मज़बूत होंगी, लेकिन हार से वडोदरा लेग में चीजें मुश्किल हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें- WPL 2026 के बीचों बीच आई स्मृति मंधाना के इस विदेशी लीग में खेलने की खबर, कब होगा ये टूर्नामेंट?
पिच रिपोर्ट
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग के लिए बेहतर मानी जाती है, खासकर चेज करने वाली टीम के लिए इस टूर्नामेंट में फायदे में रही हैं, क्योंकि रात के वक्त ओस का फायदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें- तू ही दिल, तू ही मेरी जां…कौन हैं गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर की फीमेल लाइफ पार्टनर?
मौसम का हाल
आज नवी मुंबई का मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. यहां का तापमान 18 से 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हवाएं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है.
यूपी की संभावित प्लेइंग 11
जी तृषा, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.
मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
जी कमलिनी (विकेटकीपर), एमिली केर, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, साइका इशाक.
वेन्यू: डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई
मैच शुरु होने का वक्त: 17 जनवरी, दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार)
कहां देखें लाइव?: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, जियोहॉटार
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines