MI vs RCB, WPL 2026: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महामुकाबला होने वाला है. RCB इस समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, वहीं पिछले साल की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस संघर्ष करते हुए नजर आ रही है. वडोदरा के BCA स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच होने वाला है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद RCB अब वापसी के इरादे से उतरेगी, वहीं MI का लक्ष्य अपनी हार की स्ट्रीक को खत्म करने का होगा.
MI vs RCB: WPL में हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच WPL इतिहास में अब तक 8 मैच देखने को मिले हैं. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है. MI ने 4, वहीं RCB ने भी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. MI-RCB अभी बराबरी पर है लेकिन आज कोई न कोई आगे निकल जाएगा. वडोदरा की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है, वरना इस पिच पर जरूर बड़ा स्कोर बन सकता है.
MI vs RCB मैच के लिए संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस की संभावित 11: हीली मैथ्यूज, राहिला फिरदौस (wk), निकोला कैरी, हरमनप्रीत कौर (c), सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, संस्कृति गुप्ता, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, शबनीम इस्माइल, वैष्णवी शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित 11: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (c), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (wk), नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयांका पाटिल, सायली सतघरे, गौतमी नाइक, लॉरेन बेल.
ये भी पढ़ें:- यशस्वी जायसवाल को मिली सजा! सिलेक्टर्स ने क्यों अचानक कर दिया टीम से बाहर?
MI और RCB का पूरा स्क्वाड
MI का पूरा स्क्वाड: हीली मैथ्यूज, जी कमालिनी (wk), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला कैरी.
RCB का पूरा स्क्वाड: स्मृति मंधाना (c), ऋचा घोष, श्रेयांका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, प्रथ्योषा कुमार, डी. हेमलता, सायली सतघरे
MI vs RCB मैच कब, कहां और कैसे देखें?
WPL 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 26 जनवरी 2026 यानी आज धमाकेदार मैच होने जा रहा है. शाम 7 बजे दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए आएंगी. मैच 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा. इस बड़े मुकाबले को फैंस स्टार स्पॉट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर मैच ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफानी अर्धशतक से खुश नहीं ‘गुरु’ युवराज सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND-NZ के बीच चौथा T20I मैच? नोट कर लें शेड्यूल
53 mins agoWBBL में खेलेंगी यास्तिका भाटिया, ब्रिस्बेन हीट की जर्सी में आएंगी नजर
1 hr agoतीसरे T20I में जीत के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बदलाव
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे T20I में टूटेगा 11 साल का रिकॉर्ड
2 hrs agoआखिरी 6 गेंदों में 4 विकेट... मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से मचाई तबाही
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा WPL 2027 ऑक्शन? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को फिर बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoअभिषेक के जश्न पर ईशान ने ली चुटकी, बोले-दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब करता है
13 hrs agoछोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
13 hrs agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines