Ashleigh Gardner To Captain: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के आयोजन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले गुजरात जायंट्स ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. दरअसल, WPL 2026 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन हुआ था और इसी बीच कई टीमें पूरी तरह से बदल गई. इसी वजह से टीम के लीडरशिप में भी बदलाव हुआ. गुजरात जायंट्स की कप्तानी पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर ने की थी और ऑक्शन में जायंट्स ने उन्हें खरीदा. अब उन्हें नई शुरुआत के साथ टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है.
एश्ले गार्डनर दोबारा बनीं गुजरात जायंट्स के कप्तान
गुजरात जायंट्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए ऐलान किया कि WPL 2026 में भी एश्ले गार्डनर उनकी कप्तान होंगी. पिछले साल वुमेंस प्रीमियर लीग में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी और अब दोबारा मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा दिखाया. गुजरात जायंट्स ने पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘आधिकारिक ऐलान. उनकी आवाज में भरोसा है. एश्ले गार्डनर एक बार फिर हमारी कप्तान होंगी. वो हमें जीत की ओर ले जाएंगी.’
आप नीचे ऑफिशियल पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- कौन हैं WPL में मुंबई इंडियंस की नई स्पिन बॉलिंग कोच Kristen Beams? फ्रेंचाइजी ने क्यों किया इस दिग्गज पर भरोसा?
गुजरात जायंट्स के लिए कैसा रहा है एश्ले का प्रदर्शन?
अब तक एश्ले गार्डनर ने WPL में 25 मैच खेले हैं और वो शुरुआत से गुजरात जायंट्स की टीम का हिस्सा रही हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 567 रन जड़े हैं और वो 25 विकेट अपने नाम करने में सफल हुई हैं. उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को काफी फायदा कराया है. 2025 में गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी की जगह गार्डनर को कप्तान बनाया. उनकी कप्तानी में जायंट्स ने पिछले साल टॉप 3 में जगह बनाई थी.
गुजरात जायंट्स का WPL 2026 के लिए शेड्यूल
- गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स – 10 जनवरी 2026 (मुंबई)
- गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स – 11 जनवरी 2026 (मुंबई)
- गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस – 13 जनवरी 2026 (मुंबई)
- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16 जनवरी 2026 (मुंबई)
- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 19 जनवरी 2026 (वड़ोदरा)
- गुजरात जायंट्स vs यूपी वॉरियर्स – 22 जनवरी 2026 (वड़ोदरा)
- गुजरात जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स – 27 जनवरी 2026 (वड़ोदरा)
- गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस – 30 जनवरी 2026 (वड़ोदरा)
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली और शुमभन गिल की तुलना नहीं! भारतीय मूल के इस दिग्गज ने बता दिया दोनों क्रिकेटर्स के बीच का फर्क
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines