नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के तहत शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 72 रनों से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। एमआई का मुकाबला 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। एलिमिनेटर में यूपी वॉरियर्स की एक गलती बहुत भारी पड़ गई, जो उसकी खिलाड़ियों को सताती रहेगी। दरअसल, यूपी वॉरियर्स ने एमआई की बल्लेबाज नेट साइवर ब्रंट को महज 6 रन पर जीवनदान दे दिया था। उनकी यही गलती सबसे भारी रही और इसके बाद ब्रंट ने ऐसा तूफान मचाया कि उन्हें रोकना मुश्किल हो गया।
और पढ़िए – IPL 2023: खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर काम शुरू, Delhi Capitals मैनेजमेंट ने दिया ये बयान
सोफी एक्लेस्टोन ने ड्रॉप किया कैच
ये नजारा छठे ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला। राजेश्वरी गायकवाड़ ने जैसे ही ब्रंट को गेंद डाली, उन्होंने इसे मिडविकेट की ओर खेलने की कोशिश की, यहां खड़ी सोफी एक्लेस्टोन गेंद तक आराम से पहुंच गईं थी, लेकिन उन्होंने आसान कैच ड्रॉप कर दिया। यही गलती सोफी और यूपी की टीम पर भारी पड़ गई।
मुंबई इंडियंस ने जड़े 182 रन
मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में ब्रंट की धमाकेदार पारी की बदौलत 182 रन ठोके। नेट साइवर ब्रंट ने 38 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 189 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 72 रन जड़े। एमिलिया केर ने 29, पूजा वस्त्राकर ने 11, हीली मैथ्यूज ने 26 और यस्तिका भाटिया ने 21 रन बनाए। वहीं एमआई की गेंदबाज ईसी वोंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अहम मुकाबले में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा। उन्होंने 13वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर विकेट लेकर हैट्रिक ली। वोंग ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
और पढ़िए – WPL में Issy Wong ने पहली हैट्रिक लेकर बनाया इतिहास, जानिए IPL में किस गेंदबाज ने किया था यह कारनामा
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन):
हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
यूपी वारियर्स (प्लेइंग इलेवन):
एलिसा हीली (कप्तान), श्वेता सहरावत, सिमरन शेख, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, पार्शवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
47 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
51 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines