WPL 2023: गुजरात जायंट्स को रोचक मुकाबले में हराकर यूपी वॉरियर्ज विमेंस प्रीमियर लीग के प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। यूपी ने आज रोमाचंक मुकाबले में गुजरात को 3 विकेट से हराया। यूपी के जीतते ही बेंगलुरू और गुजरात प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। अब बचे हुए मुकाबलों से आगे का समीकरण तय होगा।
मुंबई-दिल्ली पहले ही प्लेऑफ
यूपी से पहले मुंबई इंडियंस 6 मैचों में पांच जीत के साथ पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है, अब यूपी प्लेऑफ में आ गई है। ऐसे में इन तीन टीमों से कोई एक टीम टॉप पर रहकर सीधे फाइनल में एंट्री करेगी।
और पढ़िए –NZ vs SL: कप्तानी छोड़ना चाहते हैं दिमुथ करुणारत्ने, बताई बड़ी वजह
https://twitter.com/wplt20/status/1637808579422896131?s=20
यूपी ने 3 विकेट से जीता मैच
डबल डेकर के पहले मुकाबले में आज गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। जहां गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 178 रनों का शानदार स्कोर बनाया था। लेकिन जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी यूपी ने शानदार खेल दिखाया और आखिरी ओवर में 1 बॉल रहते 7 विकेट खोकर यह स्कोर बना लिया। यूपी की तरफ से ग्रेस हैरिस ने 72 रन ताहलिया मैक्ग्रा ने 57 रनों की जोरदार पारी खेली।
और पढ़िए –‘स्क्रिप्टेड कप्तानी करते हैं बाबर आजम…’, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
यूपी वॉरियर्ज
एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, पार्श्वी चोपड़ा, सिमरन शेख, देविका वैद्य, किरण नवगिरे, सोफी एक्लेस्टन, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।
गुजरात जायंट्स
स्नेह राणा (कप्तान), एश्ले गार्डनर, हरलीन देओल, दयालन हेमलता, सोफिया डंकली, लौरा वुलफार्ट, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), किम गार्थ, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल और अश्विनी कुमारी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines