WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) का चौथा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच होगा। इस मुकाबले के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। क्योंकि टूर्नामेंट में पहली बार स्मृति मंधाना के सामने हरमनप्रीत कौर होंगी। ऐसे में इस मुकाबले में कांटे की टक्कर होने की पूरी उम्मीद है।
MI vs RCB का मुकाबला
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगा। बता दें कि मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में गुजरात के खिलाफ शानदार जीत मिली थी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुंबई जहां अपने जीत के क्रम को बरकरार रखना चाहेगी, तो वहीं बेंगलुरू जीत का ट्रेक पकड़ना चाहेगी।
और पढ़िए – WTC Final में एक साथ खेल सकते हैं KL Rahul और शुभमन गिल, रिकी पोंटिंग ने सुझाया बेहतरीन तरीका
हाई स्कोरिंग होगा आज का मुकाबला!
मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच सपाट मानी जा रही है। ऐसे में मुंबई और बेंगलुरू के बीच होने वाला मुकाबला हाईस्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है। खास बात यह है कि पहले मुकाबलों में दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक दोनों ही मैच में पहली इनिंग का स्कोर 200 रनों से ज्यादा का बना है। ऐसे में आज भी जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उससे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
और पढ़िए – AB De Villiars ने बताया कौन है टी20 का G.O.A.T, कोहली नहीं इस युवा खिलाड़ी का लिया नाम
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिस पेरी, हीथर नाइट, रिचा घोष, सोफी डिवाइन, दिशा कसत, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मीगन शट और रेणुका सिंह।
मुंबई इंडियंस:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैटली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, इजाबेल वॉन्ग, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, हुमायरा काजी, अमीलिया केर, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
59 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines