नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL) के तहत शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स पर 72 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए वॉरियर्स की टीम चरमरा गई। दूसरे ओवर में श्वेता शेरावत के आउट होने के बाद कप्तान एलिसा हीली भी महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
नेट साइवर ब्रंट की आतिशी पारी
एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। एमआई की बल्लेबाज नेट साइवर ब्रंट ने आतिशी पारी खेलकर 38 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 72 रन जड़े। हालांकि कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला नहीं चल सका। वह महज 14 रन बनाकर आउट हुईं। एमिलिया केर ने 29, पूजा वस्त्राकर ने 11, हीली मैथ्यूज ने 26 और यस्तिका भाटिया ने 21 रनों का योगदान दिया। वहीं यूपी वॉरियर्स की बल्लेबाज किरन नवगिरे ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन वह टीम को जीत के मुहाने पर नहीं ले जा सकीं। नवगिरे ने 27 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 43 रन बनाए। उन्हें ईसी वोंग ने नेट साइवर ब्रंट के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। एमआई के लिए ये बड़ा विकेट साबित हुआ। इसके बाद पूरी टीम 17.4 ओवर में महज 110 रन पर ढेर हो गई।
और पढ़िए – IPL 2023: खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर काम शुरू, Delhi Capitals मैनेजमेंट ने दिया ये बयान
ईसी वोंग की घातक गेंदबाजी
एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई की गेंदबाज ईसी वोंग ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने WPL की पहली हैट्रिक लेकर इतिहास रचा। वोंग ने 13वें ओवर में दूसरी गेंद पर किरण नवगिरे, तीसरी पर सिमरन शेख और चौथी पर सोफी एक्लेस्टोन को आउट कर सनसनी मचा दी। उन्होंने कुल 4 ओवर फेंके और महज 15 रन दिए और 4 विकेट चटकाए।
और पढ़िए – WPL में Issy Wong ने पहली हैट्रिक लेकर बनाया इतिहास, जानिए IPL में किस गेंदबाज ने किया था यह कारनामा
फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगा मुकाबला
एमआई की टीम अब फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। ये मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। खास बात यह है कि एमआई की टीम लीग मुकाबलों में टॉप पर चल रही थी, लेकिन आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स जीत दर्ज की और नेट रन रेट के दम पर शीर्ष पर पहुंच गई, जिसके बाद उसने सीधे फाइनल में जगह बनाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
40 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines