नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच शनिवार को हुए इनॉग्रल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड रनों से जीत हासिल की। एमआई ने पहला ही मुकाबला 143 रनों से जीत लिया। टीम की ओर से बनाया गया 207 रनों का स्कोर वुमन टी-20 लीग क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि रिकॉर्ड्स की झड़ी के साथ कप्तान ने क्रिकेट में एक नई शुरुआत की।
वाइड के लिए लिया रिव्यू
डीवाई पाटिल स्टेडियम में महिला प्रीमियर लीग के पहले मैच में कप्तान हरमन ने वाइड के लिए रिव्यू लिया। ये नजारा गुजरात जायंट्स की पारी के 13वें ओवर में देखने को मिला। सायका इशाक ने मोनिका पटेल को गेंद डाली तो ये बॉल लेग की ओर निकल गई। अंपायर ने इसे वाइड दिया, लेकिन बल्लेबाज ने कहा कि यह बल्ले से निकलकर गई है। इसके बाद मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने वाइड बॉल के लिए अंपायर के कॉल को चुनौती दी। ये नजारा देख सब मुस्कुरा दिए क्योंकि क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा था। जैसे ही रिव्यू लिया गया, इसमें दिखा कि बॉल बल्लेबाज के ग्लव्स से टच होकर निकली है। ऐसे में अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।
और पढ़िए – WPL 2023: खूबसूरत चेहरा…कातिल मुस्कान…तूफानी पारी खेल सोशल मीडिया क्रश बनी ये क्रिकेटर, जानें कौन है?
नियम 3.1.1 के अनुसार लिया जा सकता है रिव्यू
पहली बार आधिकारिक खेल में इस तरह का कानून बनाया जा चुका है ताकि खिलाड़ी/कप्तान कानूनी रूप से नो बॉल या वाइड बॉल के लिए अंपायरों के कॉल पर सवाल उठा सकें। अब तक ऐसा केवल विकेट के लिए ही किया जाता रहा था। बीसीसीआई के अनुसार, “इसे खेलने की परिस्थितियों में शामिल किया गया है ताकि खेलों का फैसला गलत कॉल से न हो।” नियम 3.1.1 के अनुसार, एक खिलाड़ी को मैदानी अंपायरों द्वारा वाइड या नो बॉल के संबंध में लिए गए किसी भी निर्णय की समीक्षा करने की अनुमति दी जा सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
29 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
41 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines